ग्वालियर में सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली धमकी:व्हाट्सएप पर एक शख्स ने जान से मारने की दी धमकी; FIR दर्ज
ग्वालियर में राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का बताया है। घटना 28 अगस्त की रात की है। भगवती प्रसाद शुक्ला अपने संगठन के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। इसके बाद कॉलर ने वॉयस कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को भगवती प्रसाद और संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना को शिकायती पत्र सौंपा। आईजी के निर्देश पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेल नगर निवासी भगवती प्रसाद का कहना है कि लखनऊ में उनके संगठन ने लव जिहाद के खिलाफ आंदोलन किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में कार्रवाई की थी। वह देशभर में लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका मानना है कि इसी कारण उन्हें धमकी मिल रही है। मामले की जानकारी देते हुए ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि जान से मारने की धमकी के संबंध में राष्ट्रीय सनातन सेना के द्वारा मुझे एक ज्ञापन दिया गया है। किस व्यक्ति ने यह कृत किया गया है। इसमें निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/R7HSoaI
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/R7HSoaI
via IFTTT
Comments
Post a Comment