Skip to main content

जस्टिस माहेश्वरी की बेंच नहीं सुनेगी बड़ोदिया-नोनागिर केस:SC में सुनवाई शुरू होते ही कहा-जिस बेंच में मैं हूं, उसमें इस मामले की सुनवाई न हो

सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र के बहुचर्चित दलित हत्याकांड मामले से सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी ने खुद को अलग कर लिया है। शुक्रवार को जैसे ही इस मामले की सुनवाई शुरू हुई। जस्टिस माहेश्वरी ने कहा- मैं इस मामले को नहीं सुनना चाहता। इस केस को उस बैंच में सुना जाए, जिस बेंच में मैं नहीं हूं। जनवरी से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कर रहे थे जस्टिस माहेश्वरी इस साल के शुरुआत में 20 जनवरी को बड़ोदिया नोनागिर का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। जस्टिस जेके माहेश्वरी और विजय बिश्नोई की बैंच इस केस की शुरुआत से सुनवाई कर रहे थे। इस बैंच ने ही राज्य सरकार और सीबीआई को इस मामले में नोटिस जारी किए थे। इस मामले में मृतिका अंजना अहिरवार की मां के वकील मीनेश दुबे ने कहा अचानक जस्टिस माहेश्वरी जी का इस केस से खुद को अलग करना आश्चर्यजनक है, क्योंकि, वो सुप्रीम कोर्ट में शुरू से सुन रहे थे। कोई वजह साफ नहीं हैं। अगर वो खुद को अलग कर रहे हैं तो कोई न कोई गंभीर कारण जरूर होगा। अब जानिए क्या है बडोदिया-नोनागिर का मामला एक ही परिवार के तीन लोग मारे गए थे दरअसल, जनवरी 2019 में सागर में खुरई देहात थाना क्षेत्र के बरोदिया नौनागिर गांव में रहने वाले रघुवीर अहिरवार की इकलौती बेटी अंजना के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की थी। परिवार का दावा है कि उसके साथ छेड़छाड़ भी हुई थी लेकिन पुलिस ने एफआईआर में इसका जिक्र नहीं किया। इसी मामले में समझौता करने का दबाव बनाए जाने पर 24 अगस्त 2023 को रघुवीर यादव के सबसे छोटे बेटे 18 साल के नितिन उर्फ लालू की बाजार में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दबंगों ने रघुवीर के घर जाकर तोड़फोड़ भी की थी। नितिन की हत्या और तोड़फोड़ मामले में उसकी मां बड़ी बहू, बहन अंजना और गांव के रिश्ते में चाचा राजेंद्र अहिरवार मुख्य गवाह थे। दबंगों ने राजेंद्र अहिरवार पर गवाही बदलने का दबाव बनाया। जब वे नहीं माने तो 9 महीने बाद राजेंद्र की भी कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। राजेंद्र की हत्या के बाद अंजना उनकी लाश के साथ गांव लौट रही थी। गांव से कुछ दूरी पर खुरई तिराहे पर वह संदिग्ध हालत में चलती एंबुलेंस से गिर गई। पुलिस का दावा था कि वह वैन से कूद गई थी। इससे सिर में चोट आई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। अंजना की मां ने दायर की है सुप्रीम कोर्ट में याचिका सुप्रीम कोर्ट में अंजना की मां बड़ी बहू की तरफ से दायर याचिका में खुरई से बीजेपी विधायक व पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह और उनके करीबियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि उनके राजनीतिक प्रभाव के कारण निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। जांच को बाधित करने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों की हत्या भी आपराधिक षड्यंत्र का परिणाम थी। इसमें गांव के दबंग भी शामिल थे। याचिका के साथ पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL) द्वारा दलितों की हत्या और उनके परिवार के खिलाफ अन्य अत्याचारों को लेकर जुलाई 2024 में आई जांच रिपोर्ट भी दी गई है। पूर्व गृहमंत्री पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई पिटीशन में याचिकाकर्ता की ओर से यह भी कहा गया है कि नितिन की हत्या के बाद अंजना को पूर्व गृह मंत्री के घर बुलाया गया। यहां उसे गवाही न देने की धमकी दी गई। समझौते के लिए 2 करोड़ रुपए की पेशकश की गई, जिसे अंजना ने ठुकरा दिया। अंजना ने 26 फरवरी 2024 को पुलिस विभाग के आला अफसरों से इसकी शिकायत की थी। उसने बताया था कि आरोपी धमकाकर मामले में समझौता करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अहिरवार परिवार के अनुसार, नितिन की हत्या के तीन महीने बाद पूर्व गृहमंत्री ने उन्हें बुलाकर मामले को आगे न बढ़ाने और मीडिया को यह बताने को कहा कि उन्हें प्रशासन से पूरा सहयोग मिल रहा है। अंजना को मीडिया के सामने दिए जाने वाले बयान की टाइप प्रति भी दी गई।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gjOfG0w
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...