टीचर की पत्नी से लूट का खुलासा:तिरला में KTM बाइक पर सवार दो बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और दस्तावेज बरामद
तिरला पुलिस ने एक महिला से हुई लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की KTM बाइक के साथ तिरला फाटे पर खड़े हैं। थाना प्रभारी ज्योति पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रैहान पिता अब्दुल कादरी और बरकद पिता जमालुद्दीन खान के रूप में बताई। दोनों खैरवाजागीर, थाना मनावर के रहने वाले हैं। घटना 31 जुलाई 2025 को दोपहर 3 बजे की है। शीला बारोट अपने पति पिनाकिन बारोट के साथ चिकलिया फाटा तिरला में खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में वीवो मोबाइल, 1500 रुपए नकद, पैन कार्ड, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस था। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और अन्य सामान बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी पहले से ही थाना तिरला में दर्ज एक अन्य मामले में वांछित थे। पुलिस अन्य अपराधों में भी उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3MeBoPZ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3MeBoPZ
via IFTTT
Comments
Post a Comment