Skip to main content

जबलपुर में सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत:टक्कर मारकर भागा बोलेरो वाहन चालक; अपराधी को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

जबलुपर के संजीवनी नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के वक्त वे अपराधी की तालाश में अंधमूक बाइपास के पास घूम रहे थे। तभी अचानक ही तेज रफ्तार एक बोलेरो जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही भेड़ाघाट थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद संजीवनी नगर थाना पुलिस सहित भेड़ाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए अभिषेक को मेडिकल काॅलेज ले गई, जहां डाक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी के साथ मेडिकल पहुंचे पुलिस अधिकारी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय को लगी तो वे उन्हें देखने के लिए मेडिकल काॅलेज पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह, सीएसपी रितेश शिव के साथ भेड़ाघाट और संजीवनी नगर थाना प्रभारी भी थे। डाक्टरों की टीम ने गंभीर रूप से घायल प्रधान आरक्षक की जान बचाने का प्रयास किया पर वह सफल नहीं हो सके। बुधवार रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। अपराधी की तलाश कर रहे थे संजीवनी नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक अपने काम के प्रति हमेशा सजग रहते थे। थाना प्रभारी ने एक अपराधी को पकड़ने के लिए उन्हें टास्क दिया था। जिसका पालन करते हुए वो बुधवार रात को अंधमूक बाइपास से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे सड़क किनारे खड़े होकर मुखबिर की सूचना पर बताए गए अपराधी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच भोपाल से जबलपुर तरफ आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके चलते हवा में उछलते हुए वो सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वर्दी में तैनात रहे अभिषेक को फौरन इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज भिजवाया और फिर पुलिस को सूचना दी। हादसा या हत्या-पुलिस जांच में जुटी प्रधान आरक्षक संजीवनी नगर थाने से पहले शहर के कई थानों मे पदस्थ रह चुके हैं। अभिषेक कई बार अपराधियों से अकेले भी भिड़ चुके हैं। टीआई ने टास्क दिया था कि अंधमूक बाइपास के अपराधी सक्रिय है। जिन्हें पकड़ना है। बुधवार रात को जब वे सड़क किनारे खड़े होकर बस से आ रहे अपराधी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद अब पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि कहीं इस घटना को जान बूझकर तो अंजाम नहीं दिया गया। एएसआई और आरक्षक भी हुए हैं घायल जानकारी के मुताबिक अपहरण का एक आरोपी जबलपुर आ रहा था। सूचना मुखबिर से मिली थी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टीआई ने एएसआई दानी सिंह, प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे और आरक्षक आशुतोष भारती को अपराधी को पकड़ने के लिए बायपास पर तैनात किया। पुलिस टीम जब हाईवे के किनारे खड़ी थी, उसी दौरान तेज रफ्तार एक जीप ने टक्कर मार दी, जिसमें एएसआई और एक आरक्षक घायल हो गया, जबकि प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार संजीवनी नगर थाने में पदस्थ घायल पुलिसकर्मियों को इलाज मेडिकल काॅलेज में जारी है। वहीं, प्रधान आरक्षक के परिवार वालों को पुलिस ने सूचना दे दी है। गुरुवार को पोस्टमार्ट्म के बाद अभिषेक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टक्कर मारने वाली गाड़ी की तालाश में जुट गई है। बोलेरो जबलपुर के हाथीताल में रहने वाले व्यक्ति की बताई जा रही है, जिसकी तलाश की जा रही है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uAVUts2
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...