Skip to main content

नेशनल हेल्थ मिशन की रिपोर्ट...भोपाल में डॉग बाइट सबसे कम:6 महीने में 19,285 लोगों को कुत्तों ने काटा; रतलाम में सबसे ज्यादा मामले

भोपाल में 6 महीने में 19 हजार 285 लोगों को कुत्तों ने काटा है। नेशनल हेल्थ मिशन ने पिछले दिनों राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश के 6 शहरों को शामिल किया है। वहीं, वर्ष 2030 तक रैबीज फ्री शहर बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना मांगी गई थी। साल 2024 और इस वर्ष माह जनवरी से जून 2025 तक की स्थिति में डॉग बाइट्स के मामलों की रिपोर्ट नेशनल हेल्थ मिशन से मांगी गई थी। जिसमें प्रदेश के 6 शहरों की तुलना में भोपाल में सबसे कम डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट में यह दी जानकारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में भोपाल में कुल 19 हजार 285 डॉग बाइट्स के मामले दर्ज किए गए। जिसका औसत 0.8 प्रतिशत रहा, जबकि 30 जून को समाप्त हुई वर्ष 2025 की प्रथम छह माही में यह प्रतिशत मात्र 0.07 प्रतिशत था। इस प्रकार नेशनल हेल्थ मिशन की रिपोर्ट में भोपाल में सबसे कम डॉग बाइट्स के मामले रिपोर्ट किए गए। रिपोर्ट के अनुसार- रतलाम में सर्वाधिक डॉग बाइट्स के मामले सामने आए, जबकि उज्जैन दूसरे स्थान पर रहा। इंदौर तीसरे, जबलपुर चौथे और ग्वालियर पांचवें स्थान पर रहा। भोपाल सबसे आखिरी यानी, छठवें नंबर पर रहा। सरकार को यह प्लान दिया रैबीज मुक्त शहर-2030 के तहत भोपाल नगर निगम ने विस्तृत कार्य योजना भी भारत सरकार को दी है। वर्तमान तक भोपाल ऐसा शहर है, जहां से इस प्रकार की कार्ययोजना भारत सरकार को भेजी गई है। रैबीज मुक्त शहर बनाने की दिशा में नगर निगम ने शहर में 3 एबीसी सेंटर्स संचालित किए जा रहे हैं। लगभग 22 हजार श्वानों का नसबंदी ऑपरेशन प्रतिवर्ष किया जा रहा है, जबकि भारत सरकार के रैबीज मुक्त शहर के क्रियान्वयन के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक 10 वार्डों पर 01 श्वान नसबंदी केंद्र होना चाहिए। नगर निगम ने मानक से कम नसबंदी केंद्रों में अधिक से अधिक श्वानों की नसबंदी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसमें काफी सुखद परिणाम सामने आए हैं। श्वानों की नसबंदी ऑपरेशन की संख्या भोपाल में उपलब्ध संसाधनों की तुलना में बहुत अधिक है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Gg5r4zj
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...