त्योहार पर बाजार में भीड़, जाम लगा:यातायात थाने से 200 मीटर दूर जाम में फंसे लोग; सूबेदार- बोले व्यवस्थाएं कर रहे
रीवा में रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। लोग घरों से खरीदी के लिए बाजार का रुख कर रहे हैं। मेन मार्केट से लेकर शहर के दोनों छोर तक गाड़ियों से पटे हुए नजर आ रहे हैं। उधर यातायात पुलिस की लापरवाही की वजह से सड़कों पर कई किलोमीटर नंबर जाम लग गया। जहां शहर के पुराना बस स्टैंड से लेकर कॉलेज चौराहे तक सड़क वाहनों से खचाखच भर गई। उधर यातायात पुलिस के पुलिसकर्मी सड़कों से नदारत नजर आए। लोग किसी कदर वाहन जाम से निकलने के लिए जूझते नजर आए। यज्ञ प्रताप सिंह ने बताया कि जिस तरह से त्योहार पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उस तरह से सड़कों पर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सड़कों पर कई किलोमीटर तक वाहनों का ताता लग गया है। लेकिन यातायात पुलिस नदारद नजर आ रही है। यह जाम यातायात पुलिस थाने से महल 200 मीटर की दूरी पर लगा हुआ है,जो कई किलोमीटर लम्बा है। ऐसे में महिलाएं और बच्चे भी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। यातायात सूबेदार अखिलेश कुशवाहा ने बताया कि यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था को बनाने के लिए सड़कों पर मुस्तैद है। हम लगातार व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। अलग-अलग जगह पर यातायात पुलिस कर्मी भेजे जा रहे हैं ताकि त्योहार पर जाम की स्थिति से बचा जा सके। कल रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग एक साथ सड़कों पर निकल गए हैं। जिसकी वजह से जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। लेकिन हम बारी-बारी से वाहनों को निकाल रहे हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7DXHVWZ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7DXHVWZ
via IFTTT
Comments
Post a Comment