Skip to main content

खिलौने खरीदते समय पर्यावरण भूल जाते हैं माता-पिता:बड़ी आबादी केवल रंग और कीमत देखती है; भोपाल एम्स की स्टडी

हम सभी अपने बच्चों के लिए खिलौने खरीदते समय यही सोचते हैं कि वो अच्छे हों, रंग-बिरंगे हों, बच्चों को पसंद आएं और लंबे समय तक टिकें। लेकिन क्या हम यह सोचते हैं कि यह खिलौने पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं? AIIMS भोपाल के नर्सिंग महाविद्यालय में एमएससी पीडियाट्रिक नर्सिंग की स्टूडेंट प्रगति कुमारी के एक नए अध्ययन ने इसी सवाल का जवाब ढूंढा और नतीजे हैरान करने वाले हैं। कीमत और रंग-रूप पहले, पर्यावरण बाद में रिसर्च के अनुसार, माता-पिता खिलौने खरीदते समय सबसे पहले कीमत (66.9%) और टिकाऊपन (56.6%) को देखते हैं। इसके बाद रंग-रूप और डिजाइन (48.2%), बच्चे की उम्र के हिसाब से उपयुक्तता (45.4%) और सुरक्षा (43.4%) जैसे पहलू आते हैं। इसके अलावा, खिलौना कितना सुंदर दिखता है (37.8%), बच्चे की क्षमता और कौशल (36.7%) और उसकी पसंद-नापसंद (34.7%) भी खरीदारी में अहम भूमिका निभाते हैं। कुछ माता-पिता यह भी देखते हैं कि खिलौना बच्चे की शारीरिक गतिविधियों (34.3%) या सामाजिक मेलजोल (32.7%) में मदद करता है या नहीं। पर्यावरण को भूल जाते हैं माता-पिता सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि केवल 64.1% माता-पिता ही खिलौने के पर्यावरणीय प्रभाव को ध्यान में रखते हैं। यानी, एक-तिहाई से ज्यादा लोग इस पहलू को नजरअंदाज कर देते हैं। अध्ययन में यह भी सामने आया कि बच्चे का जेंडर, खिलौने की पॉपुलैरिटी या आकार जैसे पहलू खरीदारी में कम मायने रखते हैं। 251 माता-पिता पर हुआ अध्ययन यह रिसर्च भोपाल के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में की गई, जिसमें 251 माता-पिता को शामिल किया गया। अध्ययन ने यह भी दिखाया कि खिलौना खरीदने का निर्णय सिर्फ पसंद पर नहीं, बल्कि माता-पिता की उम्र, बच्चों की संख्या, परिवार की आर्थिक स्थिति और घर में किसका अंतिम फैसला चलता है, इन बातों पर भी निर्भर करता है। क्यों जरूरी है पर्यावरण-अनुकूल सोच विशेषज्ञों का कहना है कि अगर खिलौने पर्यावरण के अनुकूल हों जैसे लकड़ी, कपड़े या रीसाइकलिंग मटीरियल से बने हों तो वे न केवल बच्चों के लिए सुरक्षित होते हैं, बल्कि धरती को भी नुकसान नहीं पहुंचाते। हेल्थ एक्सपर्ट, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता मानते हैं कि इस तरह के अध्ययन से न केवल माता-पिता जागरूक होंगे, बल्कि खिलौना निर्माता कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट में बदलाव लाने को प्रेरित होंगी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LlKb12p
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...