स्कूल जाने के बहाने घर से निकलीं 4 नाबालिग:ग्वालियर पुलिस ने धौलपुर से किया बरामद, क्लासमेट से मिला सुराग
ग्वालियर में चार नाबालिग बच्चियों स्कूल जाने के बहाने घर से निकलकर धौलपुर पहुंच गईं। लड़कियों की उम्र 14 से 16 साल के बीच है। बुधवार 13 अगस्त को सुबह 10:30 बजे वे सीएम राइज स्कूल जाने के लिए निकली थीं। स्कूल समय पूरा होने के बाद जब लड़कियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने स्कूल में पता किया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि लड़कियां स्कूल नहीं आईं। परिजनों ने किला गेट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि बच्चियों की बात उनके एक क्लासमेट से हुई थी। उससे पूछताछ और तकनीकी मदद से बच्चियों की लोकेशन धौलपुर रेलवे स्टेशन के पास मिली। पुलिस टीम तुरंत धौलपुर पहुंची, जहां चारों बच्चिया धौलपुर कोतवाली थाने में मिलीं। किला गेट थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग के अनुसार, परिजनों को आशंका थी कि कोई उनकी बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के CCTV फुटेज खंगाले। स्थानीय दुकानदारों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बच्चियों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yQt4Ff5
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yQt4Ff5
via IFTTT
Comments
Post a Comment