शाजापुर में बीमार, घायल गोवंश को बांधे रक्षा सूत्र:रक्षाबंधन पर गोसेवकों ने हरा चारा खिलाया, अच्छी वर्षा की प्रार्थना की
शाजापुर के लालपुरा स्थित गौ उपचार केंद्र कांजी हाउस में रक्षाबंधन मनाया गया। गौरक्षा सेना गोसेवा समिति के सदस्यों ने दोपहर 3 बजे बीमार, घायल और निराश्रित गोमाता और नंदी महाराज को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर गोमाता की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि फसल बचाने के लिए खेतों में तार फेंसिंग और दूध का व्यापार करने वाले लोग दूध न देने वाली गोमाता को सड़क पर छोड़ देते हैं। इससे गोमाता घायल और बीमार हो जाती हैं। गोरक्षकों ने अपर्याप्त बारिश के लिए भी इन्हीं कारणों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने प्रार्थना की कि शाजापुर जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश में अच्छी वर्षा हो और सभी का जीवन मंगलमय रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कामना की कि जो लोग गोमाता का दूध बेचकर उन्हें छोड़ देते हैं या फसल बचाने के लिए गांव से निकाल देते हैं, उन्हें सद्बुद्धि मिले। रक्षा सूत्र बांधने के बाद गोमाता को हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान शिवम बिरथरे, अशोक खींची, लोकेश दरिया, सुमित गोस्वामी, प्रीतम चौहान, आकाश माली, कुणाल चौहान, अंकित शर्मा, राम चौहान, विराट, यश गोयल, कपिल चौहान, राजेश, हर्षित परमार, चिंटू परमार, चंद्रशेखर जाटव, राहुल गेहलोद सहित गौरक्षा सेना गोसेवा समिति शाजापुर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ralcMIs
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ralcMIs
via IFTTT
Comments
Post a Comment