Skip to main content

मावा और गैस सिलेंडर सप्लायर पर कार्रवाई:1.56 लाख का मावा व मिल्क केक जब्त, 25 दुकानों से लिए नमूने

अवैध मावा सप्लाय पर बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। दूसरे दिन डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा मूल्य का अवैध मावा जब्त किया गया। वहीं 25 दुकानों से मिठाइयों सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए। प्रशासनिक टीम को सूचना मिली थी कि इंदौर में अवैध मावा सप्लाय हो रहा है। कार्रवाई करने पर वाहन चालक भारत सिंह ने बताया कि यह मावा निलेश पाटीदार (नवीन मिल्क प्रोडक्ट्स, देवास) का है। मौके से 40 किलोग्राम मावा एवं 480 किलोग्राम मिल्क केक जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 56 हजार रुपए है। साथ ही मावा एवं मिल्क केक के नमूने लिए गए। 25 दुकानों से नमूने भी लिए टीम द्वारा मौसा जलेबी भंडार, कालानी नगर, एयरपोर्ट रोड से गुपचुप मिठाई, जलेबी एवं रिफाइंड सोयाबीन (यूज्ड कुकिंग ऑयल) के कुल 3 नमूने लिए गए। शर्मा स्वीट्स एण्ड नमकीन, कनाड़िया रोड से मावा पेड़ा से एक-एक नमूना, अन्नड़ा रेस्टोरेंट कनाड़िया रोड से मिल्क केक, ड्रायफ्रूट लड्डू व गुपचुप के कुल 3 नमूने, सरिता दूध दही भंडार, गोपाल डेरी, अमृत डेरी तथा चंचल डेरी से दूध, मावा व लड्डू के कुल 4 नमूने लिए गए। खाद्य विभाग के अमले द्वारा 48 गैस सिलेंडर एवं संबंधित उपकरण जब्त जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि अरविंदो हॉस्पिटल के पास स्थित दो प्रतिष्ठानों पर जांच की गई। संजरी लाइट हाउस गैस चूल्हा रिपेयरिंग सेंटर, संचालक मोहम्मद शादाब की दुकान पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते हुए पाया गया। दुकान से 5 घरेलू गैस सिलेंडर और 19 नग 3 किलोग्राम के छोटे नॉन-स्टैण्डर्ड सिलेंडर, एक तौल कांटा, रिफिलिंग में प्रयुक्त रिफिल पाइप जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त एक अन्य प्रतिष्ठान से 7 घरेलू गैस सिलेंडर व्यवसायिक उपयोग में पाए जाने पर जब्त किए गए। इसी तरह एयरपोर्ट रोड, शिक्षक नगर एवं कालानी नगर क्षेत्र के तीन रेस्टोरेंट में छापामार कार्रवाई की गई। इन प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 17 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/n1vXpEe
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...