दमोह| जबलपुर सिहोरा स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 11 अगस्त को हुई 14 करोड़ के सोने और 5 लाख नकद की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का मास्टरमाइंड रहीस सिंह रविवार को दमोह जिले के नोहटा से गिरफ्तार कर लिया गया। ससुराल घाघरी में छिपा था रहीस : पाटन निवासी रहीस लूट की वारदात के बाद दमोह जिले के घाघरी (जनपद जबेरा) स्थित अपने ससुराल आकर छिपा हुआ था। नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि रहीस यहां से भागने की फिराक में था, लेकिन जबलपुर पुलिस टीम के साथ मिलकर उसे रास्ते में ही दबोच लिया गया। कैश बरामद, सोना अब भी गायब : पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ नकदी बरामद की है। हालांकि करीब 14 किलो 875 ग्राम सोना अभी बरामद नहीं हुआ है। रहीस ने पूछताछ में बताया कि सोना बिहार के साथियों के पास छिपा दिया गया है। इधर गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को जबलपुर लेकर रवाना हो गई है। वहां उससे गहन पूछताछ और आगे की बरामदगी की कार्रवाई होगी। जबलपुर आईजी प्रमोद मिश्रा पहले ही इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार का इनाम घोषित कर चुके हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5D32U1W
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5D32U1W
via IFTTT
Comments
Post a Comment