भास्कर संवाददाता | सीहोर बुधवार से दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है। सीहोर के श्री चिंतामन सिद्ध गणेश मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान गणेश की जन्म आरती होगी। इसी के साथ दस दिन चलने वाले मेले का भी शुभारंभ होगा। मंगलवार को दिनभर मंदिर और मेला स्थल पर तैयारियां चलती रहीं। मंदिर को विद्युत सजावट से सजाया गया है। पंडित चारु चंद्रा व्यास ने बताया कि मंदिर की स्थापना दो हजार साल पहले राजा विक्रमादित्य ने की थी। सीहोर का चिंतामन सिद्ध गणेश मंदिर देशभर के 84 सिद्ध गणेश मंदिरों में से एक है। पार्किंग के लिए जगह चिन्हित मेला स्थल पर भी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सीहोर के अलावा भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रायसेन और इंदौर से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। मेले में बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें और खाने-पीने की सामग्री के स्टॉल लगे हैं। कई तरह के झूले लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की अलग-अलग जगहों पर व्यवस्था की गई है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग स्थान चिन्हित किए गए हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tJGj8V4
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tJGj8V4
via IFTTT
Comments
Post a Comment