Skip to main content

सौतेली मां ने कराया बेटी का अपहरण, गैंगरेप:दो महीने तक बार-बार हुआ गैंगरेप, गर्भवती हुई तो पीटा कराया गर्भपात

ग्वालियर की एक महिला का उसकी ही सौतेली मां ने मिलीभगत कर अपहरण करा दिया। अहमदाबाद से महिला को अपहरण कर उत्तर प्रदेश लाया गया। यहां दो युवकों ने करीब दो महीने तक कई बार उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं जब वह विरोध करती तो उसे लात घूसों से जमकर पीटा गया। इस बीच पीड़ित महिला गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसे गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलने के बाद दो दिन पहले महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर ग्वालियर पहुंची। यहां अपने पति को साथ लेकर गोला का मंदिर थाने आई और आपबीती सुनाई। महिला की हालात इतनी खराब है कि पुलिस उसका तत्काल मेडिकल भी नहीं करा पाई। महिला की गुमशुदगी भिंड के अमायन में दर्ज है। ग्वालियर के गोला का मंदिर गायत्री नगर निवासी 24 वर्षीय महिला का मायका मूल रूप से भिंड के अमायन थाना स्थित खैरोली गांव में है। महिला की शादी को अभी तीन साल हुए हैं। जनवरी 2024 को महिला अपने पिता के पास रहने के लिए अहमदाबाद (गुजरात) गई थी। गुजरात में उसका पिता एक कंपनी में कर्मचारी है। पिता के साथ ही उसकी सौतेली मां भी वहीं रहती है। कुछ दिन वहां रहते हुए महिला की पहचान विशाल गुप्ता से हो गई थी। यह भी उसके पिता के साथ कंपनी में काम करता था। 27 मई को वह घर के लिए वापस लौट रही थी तो पीछे से पीड़िता की सौतेली मां और विशाल भी आ गए। उन्होंने महिला को अच्छा काम दिलवाने का झांसा दिया और प्रसाद खाने के लिए दिया। जिसके बाद उसे नशा हो गया। इसके बाद विशाल उसे दोई (उत्तरप्रदेश) ले गए। जहां विशाल गुप्ता और रोहित चौहान द्वारा बंधक बनाकर महिला साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। यदि वो विरोध करती, तो आरोपी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते थे। जिससे महिला उनकी मनमानी झेलती रही। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वह दो दिन पहले अपने घर आई और पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद वह पति के साथ गोला का मंदिर थाना पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा बंधक बनाकर दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, धमकाना व मारपीट का मामला दर्ज किया है। गर्भवती हुई तो गर्भपात कर दिया गया महिला के साथ लगाता शारीरिक संबंध बनाने के दौरान वह गर्भवती हो गई। जब इसका पता आरोपियांे को लगा तो उन्होंने उसे गर्भपात की गोलियां खिलाकर उसका गर्भ गिरा दिया गया। गर्भपात की गोलियां खिलाने से उसकी हालत खराब हो गई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की स्थिति इतनी नाजुक है कि उसका मेडिकल परीक्षण कराने में भी पुलिस को परेशानी आई है। सोमवार को पीड़ित महिला के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज हो गए हैं। आरोपियों की तलाश में यूपी, गुजरात जाएगी पुलिस इस मामले में गोला का मंदिर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में एक-एक टीम गुजरात अहमदाबाद और यूपी दोई जाएगी। जिससे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UXe986n
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...