Skip to main content

इटारसी कोर्ट का फैसला:हत्या के एक आरोपी को उमकैद, दूसरे को सबूतों के आभाव में छोड़ा

इटारसी कोर्ट ने मंगलवार को हत्या के एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 15 सौ का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं दूसरे आरोपी के खिलाफ सबूत नहीं मिले इसलिए दोषमुक्त करार दिया गया। सरकारी वकील भूरेसिंह भदौरिया ने बताया कि शादी कराने झांसा देकर युवक जगन गीद निवासी हिवारखेड़ा की हत्या करने वाले आरोपी प्रकाश उर्फ मुन्ना को धारा 302 ओर 364आईपीसी में दोषी पाते हुए 302 में आजीवन कारावास और 364 आईपीसी में 10 वर्ष की सजा सुनाई है। 9 अप्रैल 2021 का है मामला वहीं सुखदेव को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया। घटना थाना केसला के अंतर्गत हुई थी। 9 अप्रैल 2021 को हिवारखेड़ा निवासी जगन गीद को उसकी शादी बैतूल में एक लड़की से कराने के लिए मोबाइल करके बुलाया। शादी के लिए सोने के जेवर, 40 हजार रुपए लेकर आने के लिए बोला तो मृतक ने जेवर ओर पैसे लेकर बैतूल के लिए निकला। इसके बाद मृतक का मोबाइल बंद आने लगा। जगन की बहन ने कई बार फोन किया लेकिन मोबाइल बन्द था। मृतक और आरोपी पूर्व से परिचित थे। तब मृतक की बहन ने आरोपी प्रकाश उर्फ मुन्ना को फोन किया तो आरोपी ने मना कर दिया कि मृतक मेरे पास नहीं आया। लेकिन आरोपी और मृतक से निरन्तर मोबाइल पर सम्पर्क में था। आरोपियों ने मृतक से जेवर ओर पैसे लेकर उसे मूर्ख बनाते रहे। 9 अप्रैल 2021 को मृतक को बैतूल पढ़ार के पास लाकर सभी ने खाना खाया और शराब, कोल्ड़िंग पी और आरोपियों ने प्लामिंग से मृतक को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सारे जेवर ओर पैसे आपस में बांट लिए। प्रकरण की विवेचना तात्कालिक केसला थाना प्रभारी कैलाश पांसे और उप निरीक्षक राधेश्याम पवार ने की। लाश 5 दिन बाद केसला हाईवे से अंदर खेत से बरामद की गई। शव का पीएम के बाद पुलिस ने कफ़न दफन कर दिया। शव पर तवानगर और मासोद चौकी के गुमशुदगी होने पर परिवार ने लाश पर दावा किया। तब दोनों परिवार का डीएनए किया गया। जिससे प्रमाणित हुआ कि लाश जगन गीद की है। आरोपियों के और मृतक के मोबाइल नंबरों की सीडीआर, लोकेशन निकली गई। जिससे यह प्रमाणित हुआ कि आरोपी ओर मृतक घटना के पूर्व और बाद निरंतर संपर्क में थे। विवेचना के दौरान संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6GXdgOa
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...