युवती ने हाथो की नस काटकर किया सुसाइड:युवती ने घर में हाथों की नस काटी,सल्फास खाने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
सोमवार को रॉयल चौक निवासी 25 वर्षीय युवती ने हाथ की नस काटने के बाद सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को 25 वर्षीय पायल यादव घर पर अकेली थी।पायल ने अपने दोनो हाथ की नस काटने के बाद सल्फास खा लिया था। मां और छोटे भाई ने घर लौटने पर बेटी को गंभीर अवस्था में देखकर घबरा गए।परिजन और पड़ोसियों ने गंभीर अवस्था में युवती को जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया,जहां डॉक्टर्स ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतिका कपड़े की दुकान में करती थी काम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने दसवीं तक पढ़ाई की थी।युवती कपड़े की दुकान में काम करती थी। घटना के समय युवती के पिता मां और भाई काम पर गए थे इसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया। आत्महत्या के कारणों का नही हुआ खुलासा कोतवाली पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस मृतिका के मोबाइल को जब्त कर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wVnY8Dl
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wVnY8Dl
via IFTTT
Comments
Post a Comment