रीवा में मां और बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत महिला ने महिला थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने थाने में बताया कि उसकी शादी सतना में हुई थी। उसके पहले पति ने दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद महिला के संबंध शिवम द्विवेदी के साथ बने। जो कि उत्तर प्रदेश के माधवगढ़ का रहने वाला है। 7 सालों से दोनों के बीच संबंध हैं। लेकिन एक दिन महिला ने शिवम को नाबालिग बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद वो मामले की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची। पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि सेमरिया थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर 376,एससी-एसटी एक्ट,पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। जहां मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला वाला है जिसका कई वर्षों से महिला के घर आना-जाना लगा रहता था।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z5YfKZ8
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z5YfKZ8
via IFTTT
Comments
Post a Comment