Skip to main content

यौन प्रताड़ना का आरोप, स्थानीय परिवाद समिति की बैठक हुई:तत्कालीन तहसीलदार, महिला कर्मचारी को बुलाया, सुनी दोनों की बात

ग्वालियर में यौन प्रताड़ना (सेक्सुअल हैरेसमेंट) के आरोप में कलेक्ट्रेट कार्यालय में रविवार को स्थानीय परिवाद समिति की बैठक हुई है। बैठक में आरोपी तत्कालीन तहसीलदार सत्रुघन सिंह चौहान को बुलाया गया, साथ ही उस महिला कर्मचारी को भी बुलाया गया था जिसको केन्द्र मंे रखकर एक समाज सेविका ने शिकायत की थी। रविवार को स्थानीय परिवाद समिति ने दोनों की बात सुनकर मामले को सुना है। सूचना तो यहां तक है कि पीड़ित महिला कर्मचारी को दबाव में लेकर इस पूरे मामले के पटाक्षेप की तैयारी की जा रही है। हालांकि स्थानीय परिवाद समिति पीड़ित महिला कर्मचारी के अलावा तत्कालीन तहसीलदार के अधीनस्थ काम करने वाली अन्य महिलाओं से भी उनकी राय मांग रही है। फिलहाल बैठकों का दौर जारी रहेगा। ग्वालियर में एक दिन पहले सिटी सेंटर तहसील के तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर कार्य स्थल पर महिला कर्मचारियों के साथ यौन प्रताड़ना का आरोप लगने के बाद दो दिन से कलेक्ट्रेट में एक ही चर्चा रही। हालांकि आज छुट्‌टी का माहौल था, लेकिन तत्कालीन तहसीलदार के साथ काम करने वाली महिलाओं तक तहसीलदार के कुछ चहेते पटवारी पहुंचे हैं और तहसीलदार के पक्ष मंे माहौल बनाने का प्रयास किया है। खबर तो यहां तक है कि कुछ महिलाओं से एक पटवारी ने तहसीलदार के पक्ष में होने के लिए हस्ताक्षर भी करवाए हैं। हालांकि स्थानीय परिवाद समिति ने रविवार को बैठक की है। यह इस मामले में पहली बैठक है। बैठक में दोनों पक्षों को बुलाया गया है। समिति में तत्कालीन तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान और उस महिला कर्मचारी को भी बुलाया गया है जिसको केन्द्र मेें रखकर एक समाज सेविका ने शिकायत की है। रविवार को दोनों पक्ष बैठक में शामिल हुए। सूत्रों की माने तो महिला कर्मचारी को डराया गया है कि वह शिकायत करती है तो आगे कोर्ट तक जाना होगा, जबकि महिला कर्मचारी खुद MP PSC की तैयारी कर रही है। हाल ही में उसकी सगाई तय की गई है। इसलिए वह किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहती है। समाजसेविका ने यह की है पूरी शिकायत ग्वालियर कलेक्ट्रेट मंे कुछ दिन पहले एक महिला समाज सेविका ने शिकायत की थी। यह शिकायत सिटी सेंटर तहसील के तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान के खिलाफ थी। समाजसेवी महिला ने अपनी शिकायत में जिक्र किया था कि तहसीलदार चौहान पे कार्य स्थल पर साथी चतुर्थश्रेणी महिला कर्मचारी का सेक्सुअल हैरेसमेंट किया था। जिससे परेशान होकर उक्स महिला कर्मचारी ने कलेक्टर ग्वालियर को आवेदन देकर निवेदन किया था कि उसे सिटी सेंटर ऑफिस से हटाकर कहीं भी पदस्थ किया जाए। क्योंकि तहसीलदार के द्वारा उसे डरा दिया गया था जिस कारण वह कोई शिकायत भी नहीं करना चाहती थी। जिस पर उस महिला कर्मचारी को अन्य तहसील भेज दिया गया था। शिकायत करने वाली समाजसेवी महिला ने यह भी लिखा है कि तहसीलदार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह महिलाओं से ऐसा ही व्यवहार करते हैं। इसके संबंध मंे उनके अंदर काम करने वाली महिलाओं से भी बातचीत की जा सकती है। शिकायतकर्ता ने तहसीलदार पर यह भी आरोप लगाए हैं कि वह अपने गलत काम के लिए किलागेट पर एक मकान का उपयोग करते हैं। जिसे उन्होंने किराए पर ले रखा है। इसकी जानकारी उनके वाहन के चालक को भी है। उससे भी बात की जा सकती है। पहले भी यह किसी मामले में निलंबित हो चुके हैं। स्थानीय परिवाद समिति की बैठक हुई रविवार को स्थानीय परिवाद समिति की बैठक ग्वालियर कलेक्ट्रेट में हुई है। इसमें समिति के सदस्यों ने तत्कालीन तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को तलब किया और उनसे इन आरोपों पर चर्चा की। अपने बयान में शत्रुघन सिंह चौहान ने खुद को साधारण कर्मचारी बताया है। रविवार को हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने गहराई में जाकर जांच पड़ताल की है। जांच में आगे क्या अभी स्थानीय परिवाद समिति ने पूरे मामले काे समझा है। जिसके नाम से शिकायत की गई है वह महिला सामने नहीं आना चाहती है। परिजन व पुलिस भी दबाव बनाकर रखा है। महिला कर्मचारी ने यह कहा है कि उसके साथ कुछ गलत नहीं हुआ है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा काे सुरक्षित माहौल दिया है या नहीं इसको लेकर भी चर्चा है। इनका कहना इस मामले में कलेक्टर रूचिका चौहान ने आदेश के माध्यम से बताया है कि सिटी सेंटर तहसीलदार पर यौन प्रताड़ना का आरोप लगने के बाद उनको तत्काल प्रभाव से सिटी सेंटर तहसील के तहसीलदार पद से हटाकर जांच पूर्ण होने तक कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है। रविवार को स्थानीय परिवाद समिति की बैठक हुई हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PCvM6Ge
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...