Skip to main content

रतलाम में शराब की दुकानों का लगातार विरोध:महिलाएं उतरी सड़क पर, दुकान के सामने बैठ गाया रघुपति राघव राजा राम

रतलाम के रहवासी क्षेत्रों में शराब की दुकानों के खोलने के विरोध लगातार किया जा रहा है। रविवार रात को क्षेत्र के गांधी नगर मुख्य रोड पर शराब की दुकान खोलने को लेकर रहवासी सड़क पर उतर आए। दुकान के सामने बीच रास्ते पर बैठ सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं व बच्चों ने रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर प्रशासन को सद्बुद्धि की प्रार्थना की। नए वित्तीय वर्ष में शराब के ठेके बदलने के कारण शहर की कई दुकानों के स्थान बदले गए है। ऐसे में प्रशासन व आबकारी विभाग ने रहवासी क्षेत्रों में शराब की दुकानों का अलाटमेंट कर दिया है। ऐसे में लगातार शहर में विरोध हो रहा है। गांधी नगर क्षेत्र में जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली गई वह मुख्य रोड है। सामने रेलवे का क्षेत्र है जो कि खुला है। आसपास रहवासी क्षेत्र है। ऐसे में क्षेत्र की महिलाएं, बच्चे व पुरुष दुकान के सामने विरोध पर उतर आए। चक्काजाम कर दिया। महिलाओं का कहना था कि शराब लेकर लोग आसपास ही बैठ रहे है। ऐसे में घर से महिलाओं व बच्चों का निकलना दुभर हो गया है। प्रशासन को भी शिकायत की। तीन दिन का आश्वासन दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पहुंचे नायब तहसीलदार हंगामें व विरोध की सूचना पर थाना औद्योगिक क्षेत्र का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारी को सूचना दी। नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय पहुंचे। महिलाओं ने शराब दुकानदारों के खिलाफ भी डराने-धमकाने की भी शिकायत की। महिलाओं की बात सुन नायब तहसीलदार ने कहा कि आबकारी विभाग को इस बारे में बताया है। सुबह आकर वह मौका मुयाअना करेंगे। लेकिन महिलाएं नहीं मानी। उनका कहना था कि अगर कल से हमें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। तब नायब तहसीलदार ने तीन दिन में दुकान हटाने का आश्वासन दिया। तब जाकर रहवासी माने। क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ नाराजगी दिखी रहवासियों द्वारा विरोध में क्षेत्रीय पार्षद भावना हितेश पैमाल नदारत रही। रहवासियों ने उन्हें फोन भी किया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस कारण रहवासियों में उनके खिलाफ भी आक्रोश देखा गया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर शराब की दुकान नहीं हटती है तो भूख हड़ताल पर बैठ लोक सभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया संबंधित विभाग को क्षेत्रवासियों की समस्या से अ‌वगत कराया जा चुका है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौशाला रोड पर भी हो चुका है विरोध इसके पहले शहर के गौशाला रोड राजेंद्र नगर में भी मुख्य सड़क रहवासी क्षेत्र में शराब दुकान खोलने पर रहवासी विरोध जता चुके है। महिलाएं तपती धूप में दुकान के सामने आकर धरने पर बैठ गई थी। तब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने पहुंच कर चार दिन में दुकान हटाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक वहां से भी दुकान नहीं हटी है। इस क्षेत्र के रहवासी भी दुकान नहीं हटने पर लोक सभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दे चुके है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EOeM3tX
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...