Skip to main content

चुनाव खर्च की रिपोर्टिंग भोपाल, रायसेन और शाजापुर मेल से जाएगी

भास्कर संवाददाता| सीहोर लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ होती जा रही है। तीसरे चरण के दौरान विदिशा और भोपाल संसदीय क्षेत्र के लिए शनिवार को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख थी। ऐसे में विदिशा लोकसभा क्षेत्र के लिए 16 अभ्यार्थियों के कुल 19 नामांकन वैध पाए गए हैं। वहीं भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए 22 अभ्यार्थियों के 35 नामांकन फार्म वैध हैं। ऐसे में यह स्थिति साफ है कि विदिशा में कुल 16 प्रत्याशी और भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब 22 अप्रैल तक नाम वापसी का मौका है। भाजपा और कांग्रेस के समर्थित जिन प्रत्याशियों ने निर्दलीय के रूप में अपने नामांकन फार्म जमा किए हैं वे 22 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। इसके लिए महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तैयारी शुरु हो गई है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद मतगणना यहीं पर होगी। मतदान केंद्र बनाए गए शहरी क्षेत्र में और 1025 में नामांकन फार्म विदिशा में जमा हुए थे, इनमें से 5 रिजेक्ट हो गए। नामांकन फार्म भोपाल संसदीय क्षेत्र में जमा, 6 रिजेक्ट हो गए। नामांकन वैध हैं, ये फार्म 22 अभ्यार्थियों के हैं। 10 लाख 6 हजार 661 मतदाता चुनेंगे सांसद इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान जिले के 10 लाख 6 हजार 661 वोटरों का सांसद चुनने का मौका मिलेगा। यह आंकड़ा फरवरी में फाइनल हुई वोटर लिस्ट का है। सीहोर जिले के मतदाता आसपास के तीन संसदीय क्षेत्र के सांसद को चुनने के लिए वोटिंग करेंगे। इसमें भोपाल संसदीय क्षेत्र में सीहोर विधानसभा, विदिशा संसदीय क्षेत्र में बुदनी और इछावर विधानसभा तथा देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद को चुनने के लिए आष्टा विधानसभा क्षेत्र के वोटरों को मतदान करना होगा। इसके लिए जिलेभर में 1238 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 213 शहरी क्षेत्र में और 1025 मतदान केंद्र ग्रामीण अंचलों में हैं। लोकसभा चुनाव की गतिविधियों में होने वाले खर्च की निगरानी के लिए दो तरह के अधिकारियों के दल बनाए गए हैं। इनमें एक दल का काम वीडियो सर्विलांस का होगा, इसे वीएसटी नाम दिया गया है। अगर प्रत्याशी द्वारा खर्च का ब्यौरा कम करके दिखा जाएगा तो टीम उसमें सुधार करवाएगी। यही नहीं खर्च का यह हिसाब हर दिन भोपाल, रायसेन और शाजापुर कलेक्टर को मेल से भेजी जाएगी। क्योंकि विदिशा संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी रायसेन कलेक्टर, भोपाल संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी भोपाल कलेक्टर और देवास संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी शाजापुर कलेक्टर हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DMkHrO0
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...