ऑपरेशन मेरी सहेली:भोपाल मंडल... 1 साल में ट्रेनों में अकेले यात्रा करने वाली 40 हजार महिलाओं की रेलवे ने की मदद
ट्रेन में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के मदद करने के लिए रेलवे द्वारा विशेष अभियान मेरी सहेली चलाया जा रहा है। इसके तहत अप्रैल 2023 से लेकर मार्च 2024 तक अकेले भोपाल मंडल में ही 8123 ट्रेनों में करीब 40 हजार महिलाओं की मदद की गई। इन्हें पानी से लेकर मेडिकल सहायता तक पहुंचाई गई। पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में से भोपाल में सबसे ज्यादा महिलाओं तक टीम पहुंची। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के निर्देश पर इसके लिए विशेष टीमें बनाई गईं। पश्चिम मध्य रेल ने तीनों मंडलों के विशेष महिला वाहिनियों की टीम द्वारा अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान मेरी सहेली अभियान के तहत 21 हजार 251 यात्री ट्रेनों में 1 लाख 5 हजार 120 महिला यात्रियों को सहायता की गई। पिछले साल 2022-23 में 146 हजार 451 महिला यात्रियों की मदद की थी। इस तरह की जाती है मदद प्लेटफार्म पर ट्रेन के रुकते ही हर कोच में टीम की एक-एक महिला जवान अंदर जाकर महिला यात्री से जानकारी देकर एक फॉर्म में उनका मोबाइल, नाम और अंतिम स्टेशन के बारे में पूछती है। ट्रेन में भी मेरी सहेली की टीम महिलाओं से लगातार संपर्क में रहती हैं। महिलाओं की सुरक्षा और समस्याओं से निपटने के लिए मेरी सहेली निगरानी रखती है। मेरी सहेली की टीम को इसकी शिकायत मिलते ही टीम के सदस्य रिस्पॉन्स देती है और समस्या को दूर किया जाता है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/br4oMWL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/br4oMWL
via IFTTT
Comments
Post a Comment