खंडवा पुलिस ने पकड़ा आईपीएल सट्टा:दो सटोरियों पर केस, BJP पार्षद पुत्र को बैठाया, 8 करोड़ का लेखा-जोखा मिला
खंडवा में पुलिस ने आईपीएल मैच का सट्टा पकड़ा है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं BJP के पार्षद पुत्र को थाने में बैठा रखा है। बीजेपी पार्षद पुत्र से पूछताछ भी की गई है, हालांकि आरोपी नहीं बनाया गया है। सायबर टीम को 8 करोड़ से ज्यादा का लेखा-जोखा मिला है। वहीं बुधवार के दिन हुए मैच की पहली पारी में 9 लाख रूपए का दांव मिला है। कार्रवाई थाना पदमनगर पुलिस ने की। एफआईआर थाना मोघट रोड़ पर हुई है। देर रात 12 बजे एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आईपीएल मैच में सट्टा की जानकारी कई दिनों से मिल रही थी। पुलिस ने एक्सपर्ट लोगों की एक टीम को इस मामले में कार्रवाई के लिए लगा रखा था। बुधवार की शाम को भवानी माता मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप से रितेश राजपूत और राजेश जुनेजा को दबोचा है। इन लोगों ने थाना मोघट रोड़ क्षेत्र में अनिल चौधरी का मकान किराए पर ले रखा था। जहां से सट्टा चलाते थे। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुआ है। मामले में अभी इन्वेस्टिगेशन जारी रहेगी। इधर, पार्षद पुत्र रवि खटवानी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/y5iVubj
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/y5iVubj
via IFTTT
Comments
Post a Comment