नर्मदा के तट पर मतदाता जागरुकता का संदेश:ड्रोन VIDEO से देखे…5100 दीपों से जगमगाता मां नर्मदा का सेठानी घाट
नर्मदापुरम में मां नर्मदा के प्राचीन सेठानी घाट शुक्रवार शाम को दीपमालाओं से जगमगा उठा। 5100 दीप जलाकर जिले के मतदाताओं को 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने संदेश दिया गया। दीपों की रोशनी से जगमगाते इस रोमांचित नजारे को ड्रोन कैमरे से कैद किया गया। मतदाता जागरूकता के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के क्रम में सेठानी घाट पर शुक्रवार को दीपोत्सव मनाया गया। जिसमें नर्मदापुरम करेगा 100 फीसदी मतदान और मतदान दिवस 26 अप्रैल को रेखांकित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना एवं स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा 5100 दीप प्रज्वलित कर मतदान करने के प्रति नागरिकों को प्रेरित किया। सेठानी घाट 5100 दीप प्रज्वलित के साथ रंगोली बनाई गई। पोस्टर, बैनर, तख्ती एवं अनाउंसमेंट करके मतदाता को अपने मतदान करने का संदेश दिया। मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामान्य प्रेक्षक आईएएस प्रतीम बी यशवंत, पुलिस प्रेक्षक सन्तोष कुमार तुकाराम सहित प्रशांत जैन नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी, महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CAhrYqL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CAhrYqL
via IFTTT
Comments
Post a Comment