Skip to main content

इंदौर में होगी इंडी गठबंधन की बैठक:20 अप्रैल को स्थानीय स्तर पर होगी, बैठक में पांच से ज्यादा दलों को न्यौता

इंदौर लोकसभा क्षेत्र में संभवत: पहली बार ऐसा होगा जब लोकसभा में दो दलों के सीधे मुकाबले के बीच गठबंधन की आवाज भी सुनाई दे। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन ने इंदौर में जोर लगाने और दम दिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। गठबंधन की पहली बैठक 20 अप्रैल को इंदौर में बुलाई गई है। स्थानीय स्तर पर होने वाली इस बैठक में पांच से ज्यादा दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को न्योता दिया गया है। श्रम शिविर में 20 अप्रैल शनिवार की शाम को गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। इंडिया गठबंधन की ओर से स्थानीय समन्वयक बनाए गए जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बैठक की सूचना विभिन्न दलों को प्रेषित की है। कार्यकर्ताओं से कहा गया है भाजपा को परास्त करने और तानाशाही के खिलाफ रणनीति बनाने और सहयोग के लिए बैठक बुलाई गई है। इंडी गठबंधन की ओर से कांग्रेस के स्थानीय उम्मीदवार के समर्थन में राय बनाने व काम करने की योजना भी इसी बैठक में बनेगी। बैठक में आम आदमी पार्टी, सीपीआई, सीपीएम, समाजवादी पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में चुनाव के लिए सहयोग के साथ सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं। मौके पर ही कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार अक्षयकांति बम भी बैठक में शामिल होंगे। बाद में दिल्ली जाएंगे इस बीच आम आदमी पार्टी ने पहले से ही स्थानीय स्तर और प्रदेश में कांग्रेस के उम्मीदवार के समर्थन में काम व प्रचार की घोषणा की है। इस बीच स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली में भी आप के समर्थन में प्रचार के लिए जाएंगे। हालांकि आप ने कहा है कि स्थानीय स्तर पर काम करने के बाद वे दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इंदौर में 13 मई को मतदान हो जाएगा। इसके बाद 25 को दिल्ली में मतदान है। ऐसे में दोनों ही स्थानों पर प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। कांग्रेस को दूसरे से भी उम्मीद बताया जा रहा है बैठक के लिए पहल कांग्रेस की ओर से ही की गई थी। आप ने तो पहले ही कांग्रेस का साथ देने की घोषणा कर दी थी। कांग्रेस विधानसभा चुनाव की हार और दलबदल के जख्मों से कराह रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की हताशा और कमी दोनों की चिंता है। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतरने को तैयार थी। लिहाजा उसने अपने बूथ स्तर पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी तैयार कर लिए थे।इस बीच पुराने श्रमिक क्षेत्र में कम्युनिस्ट पार्टी और विधानसभा एक में सपा व अन्य दलों के समर्थक व अपने चाहने वाले हैं। ऐसे में इन सभी बूंदों को इकट्ठा कर कांग्रेस अपने वोटों का घड़ा भरने की उम्मीद भी कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप लगातार प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस इंदौर में उसे भी पक्ष में भुनाने की कोशिश में जुटी है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/erxRVKc
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...