Skip to main content

बेटे की चाह में किया मासूम का अपहरण, तीन गिरफ्तार:डर गए तो खुद बच्चे को लेकर थाने पहुंचे, CCTV फुटेज से पकड़े गए

मामला एक्सप्रेस ट्रेन में पांच-छह अप्रैल की दरमियानी रात ग्वालियर से डबरा के बीच दो माह के मासूम के अपहरण की कहानी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। बच्चे को इंदौर जीआरपी को सौंपने वाले दंपति ने अपनी साली के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया था। बेटा की चाह में उन्होंने यह कदम उठाया। बच्चे को लेकर वह घर भी पहुंचे, लेकिन इसके बाद मीडिया में आई खबरों से वह डर गए थे और बच्चे को वापस लौटाने पहुंचे। साथ ही कहानी सुना दी कि बच्चा उनको ट्रेन की सीट पर लावारिस मिला। जब पुलिस ने CCTV कैमरे खंगाले तो साफ हुआ कि पहले दंपति बच्चे को लेकर स्टेशन से बाहर निकलते दिख रहा है। इसके बाद जब उनकी मोबाइल लोकेशन और फुटेज निकालकर पूछताछ की तो दंपति और उसकी साली ने जुर्म कुबूल कर लिया है। महिला और उसकी बहन को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी युवक को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। छतरपुर रठखेरा गांव निवासी उमेश कुमार अहिरवार अपनी पत्नी सुखवंती एवं दो माह के बेटे नमन के साथ 5 अप्रैल को जम्मू से वेष्णोंदेवी के दर्शन करने के बाद झांसी जाने के लिए मालवा एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सवार हुए थे। जब ट्रेन डबरा पहुंची तो उन्होंने अपने दो माह के बेटे को गायब पाया था। 7 अप्रैल को जीआरपी ग्वालियर पहुंचकर उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई थी। जीआरपी पड़ताल शुरू करती इसके पहले ही पता चला कि इंदौर में एक दंपत्ती जीआरपी थाने पहुंचा है और बच्चा उनको सौंपा है। दंपति ने कहानी सुनाई थी कि ट्रेन में बच्चा उनको लावारिस मिला था। इसके बाद एसपी मृगाखी डेका के निर्देश पर जीआरपी ग्वालियर टीआई पंकज दीवान ने अपनी टीम को इंदौर रवाना किया। यहां पहुंचकर जब टीम ने सभी स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि दंपत्ती की कहानी झूठी थी, इसके बाद कॉल डिटेल भी निकलवाई गई थी। जिससे पूरी सच्चाई सामने आ गई। बेटे की चाह में किया अपहरण, डर के चलते वापस किया पकड़े गए आरोपी 42 वर्षीय अमर सिंह पुत्र जगदीश चौहान निवासी पत्ती बाजार चंदन पार्क महू इंदौर ने पत्नी इंदू चौहान और साली रंजना चनाल पति सुनील चनाल निवासी रेलवे कॉलोनी इंदौर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दरअसल इनके एक बेटी थी, कोई बेटा नहीं था। दंपत्ती को चिंता थी कि उनके बाद वंश को आगे कौन बढ़ाएगा, इसलिए वह एक बेटा चाहते थे। कई डॉक्टरों से इलाज के बाद भी जब बेटा नहीं हुआ तो उन्होंने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने कहानी सुनाई है कि वह मथुरा-वृंदावन गए थे। आगरा से वह मालवा एक्सप्रेस में सवार हुए थे। उनका ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं था, इसलिए वह खाली बर्थ देखकर ऊपर की सीट पर बैठ गए थे। यहीं मौका देखकर कोच में नीचे की बर्थ पर सो रही सुखवंती के पास लेटे दो माह के बेटे को उठाकर निकल गए थे। अपनी ही कहानी में फंसा दंपति बच्चे के अपहरण की खबर मिलते ही जीआरपी एक्टिव हो गई थी। पुलिस की खोजबीन की खबर मिलते ही दंपति काफी घबरा गयर। दंपति को लगा कि वह पकड़े जाएंगे। इसलिए वह खुद ही इंदौर जीआरपी थाने पहुंचे और बच्चा सौंप दिया। पुलिस ने जब एक दिन बाद आने का कारण पूछा तो कहानी सुनाई कि उनको ट्रेन में कुछ युवक मिले जो बच्चा जबरदस्ती मांग रहे थे। फिर वह ललितपुर में उतर गए और बस से भोपाल पहुंचे और यहां से कार से इंदौर पहुंचे। खुद को आईआईएम का ट्रेनर बताते हुए कहा कि वह ड्यूटी पर चला गया था, इसलिए एक दिन बाद बच्चा लेकर थाने पहुंचे। जब पुलिस ने बताए गए स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि कहानी झूठी है। इसके बाद जब आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आ गई। मां को अभी तक नहीं मिला उनका बेटा छतरपुर से उमेश अहिरवार अपनी पत्नी सुखवंती के साथ इंदौर पहुंच गए हैं, लेकिन अभी उनको बच्चा नहीं मिल सका है। इंदौर जीआरपी ने बच्चे को बाल कल्याण समिति काे सौंपा था। समिति का कार्यकाल पूरा हो चुका है, इसलिए अब कलेक्टर इस मामले में निर्णय लेंगे। वर्तमान में बच्चे को संजीवनी संस्था में रखा गया है। आशा है कि एक या दो दिन में बच्चा अपनी मां की गोद में पहुंच सकता है। जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, छतरपुर निवासी 27 वर्षीय उमेश कुमार अपनी पत्नी और दो माह के बच्चे नमन के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद 5 व 6 अप्रैल की दरमियानी रात को मालवा एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सवार होकर लौट रहे थे। उनकी बर्थ नंबर 13 और 14 थी। कटरा स्टेशन से वह ट्रेन में सवार हुए। रात 11 बजे आगरा स्टेशन पहुंचने पर उमेश की पत्नी को पेट दर्द की शिकायत हुई। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी को दवा खिलाई और बच्चे को पत्नी के साथ ही सुला दिया। खुद दूसरी बर्थ पर लेट गए। तड़के जब डबरा स्टेशन के पास नींद खुली, तो देखा कि पत्नी सो रही है और बच्चा गायब है। बच्चे को गायब देखकर उन्होंने शोर मचाया, तो जीआरपी के जवान पहुंचे और बच्चे को तलाशना शुरू किया। बच्चे का पता न चलने पर जीआरपी थाने आकर मामला दर्ज कराया। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच पता चला है कि इंदौर में एक दंपती ने जीआरपी को लावारिस हालत में मिला एक बच्चा सौंपा है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/f9gQuDy
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...