Skip to main content

3.4 करोड़ के शेयर ठगने वाला दंपति कर्नाटक से गिरफ्तार:बैंगलुरू में ठगी पर जा चुके हैं जेल, सननेस कैपिटल्स कंपनी में है एमडी

ग्वालियर में 3.4 करोड़ रुपए के शेयर छल पूर्वक ठग लेने वाले शेयर ट्रेडिंग कंपनी के MD (मैनेजिंग डायरेक्टर) व उसकी पत्नी को कर्नाटक के बैंगलुरू से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने ग्वालियर को व्यापारी के शेयर खुर्दबुर्द कर दिए थे। घटना अप्रैल 2021 की है। इसके बाद साल 2022 में क्राइम ब्रांच ने इस मामले में शेयर ठगने पर FIR दर्ज की थी। इसी मामले में 10 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के बैंगलुरू में सननेस कैपिटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के MD एसपी श्रीशा और उसकी पत्नी पदम ज्योति श्रीशा को गिरफ्तार किया था। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर दंपति को लेकर पुलिस शनिवार को ग्वालियर पहुंची है। यहां दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड ली है। यहां बता दें कि आरोपी बैंगलुरू में 17 करोड़ रुपए के शेयर ठगी के मामले में छह महीने जेल में रह चुका है। फिलहाल पुलिस को वह शेयर होल्ड होने की कहानी सुना रहा है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्वालियर निवासी नरेन्द्र सिंह फालके के पास 16 अप्रैल 2021 से पहले ITC कंपनी के 79500 शेयर थे। उस समय शेयर की कीमत 1 करोड़ 65 लाख 38 हजार रुपए थी। पर सननेस कैपिटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने नरेन्द्र फालके की बिना अनुमति के ITC के 79,500 शेयरों को छलपूर्वक एवं धोखाधड़ी से अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से बेच दिया था। जिनकी आज के समय में कीमत 3 करोड़ 40 लाख रुपए है। इस शिकायत पर क्राइम ब्रांच मे मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। एएसपी अपराध आयुष गुप्ता एवं डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अपराध अजय पंवार नेे क्राइम ब्रांच की टीम को पड़ताल में लगाया। जांच की तो पता चला कि सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी एसपी श्रीशा एवं उनकी पत्नी पदमज्योति श्रीशा द्वारा नरेन्द्र सिंह फालके की अनुमति के बिना आईटीसी के शेयरों को बेच दिया। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम को कर्नाटक रवान किया गया। जहां से पुलिस ने सननेस कैपिटल के एमडी एसपी श्रीशा एवं उनकी पत्नी पदमज्योति श्रीशा को गिरफ्तार किया। शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम उनको लेकर ग्वालियर पहुंची है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। ऐसे ठगा कि पता भी नहीं चला नरेन्द्र सिंह फालके के ITC कम्पनी के 79,500 शेयर थे। जो सुशील फायनेंस कंपनी के डीमैट अकाउंट से सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड बैंगलुरू के डीमैट अकाउंट में 79,500 शेयर ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। जो कि सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड शेयर डीमैट खाते में 16 अप्रैल 2021 तक दिख रहे थे। उस समय शेयर 1 करोड 65 लाख 38 हजार रुपए के थे। उसके बाद यह शेयर सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड के मेरे डीमैट अकाउंट में दिखना बंद हो गए थे। सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ईमेल के माध्यम से मेल कर जानना चाहा कि 79,500 शेयर क्यों नहीं दिख रहे हैं। इस पर सननेस कंपनी द्वारा कोई जानकारी नहीं दी। नरेन्द्र ने सीडीएसएल को मेल किया। वहां से जवाब मिला कि आपके शेयर पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा डेविट किये गये है। यह सुनकर नरेन्द्र दंग रह गए। क्योंकि उनके द्वारा कोई भी पावर ऑफ अटॉर्नी सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को नहीं दी गई थी। उनके डीमैट अकाउंट में ITC कम्पनी के शेयर सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड कपनी द्वारा खुर्द-बुर्द कर लिये गये और शेयर का कोई पैसा उन्हें नहीं मिला था। 17 करोड़ की ठगी में जा चुका है जेल सननेस कैपिटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और उनकी पत्नी कितने शातिर है इसका अंदाजा पुलिस को वहां पहुंचकर ही लगा है। आठ दिन की फील्डिंग लगाने के बाद वह पुलिस के हाथ आए हैं। उसके बाद पुलिस को पता लगा कि यह दोनों इसी तरह 17 करोड़ रुपए के शेयर की गड़बड़ी भी कर चुके हैं। जिसके चलते बैंगलुरू में वह 6 महीने जेल भी जा चुके थे। कुछ माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आए थे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4cASgKf
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...