रविवार शाम 5 बजे शामगढ़ से सुवासरा रोड नायरा पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। मतृक गोविंद बाई पति शंकर सिंह राजपूत उम्र 65 वर्ष गांव रेटहडी तहसील सुवासरा की रहने वाली थी। महिला को घायल अवस्था में शासकीय चिकित्सालय शामगढ़ ले लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी देते हुए महिला के दूल्हे भाई ने बताया कि शादी समारोह से घर लौटते वक्त दुर्घटना हुई है। मेरी एक ही बहन थी, जो अब चली गई,मुझे इसका बहुत बड़ा अफसोस है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nJTQvIH
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nJTQvIH
via IFTTT
Comments
Post a Comment