सागर में लोडिंग वाहन पलटा, एक की मौत:हैदराबाद से लौटकर जा रहे थे घर, हाईवे पर अनियंत्रित होकर पिकअप पलटा
सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर सुरखी थाना क्षेत्र के भिलैया तिराहे के पास बुधवार को पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायल हैदराबाद से लौटकर टीकमगढ़ अपने घर जा रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार देवरी की ओर से आ रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर भिलैया तिराहे के पास पलट गया था। घटना में टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सियारपुर निवासी सूरज यादव 42 वर्ष, ग्राम माथिली निवासी वीरेन्द्र पिता दयाल लोधी 30 वर्ष, पन्ना जिले के ग्राम कुपरपुर निवासी नवी खान 50 वर्ष, ग्राम सापौन निवासी कनई अहिरवार 30 वर्ष, ग्राम मदनपुरा निवासी अली खान 50 वर्ष और ललितपुर जिले के महरोनी निवासी शरद खटीक 26 वर्ष के साथ अन्य सवार घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल सूरज यादव को जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घायल नबी खान ने बताया कि वह बकरा खरीदने और बेचने का काम करते है। वह अपने साथियों के साथ हैदराबाद गए थे। जहां से वापस आ रहे थे। सभी घायल व मृतक पिकअप में पीछे की तरफ बैठे थे। अचानक वाहन चालक को शायद नींद आ गई। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। कुछ लोगों को कम चोट होने के कारण उन्हें भर्ती नहीं किया गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। मृतक के परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई। परिवार वाले बुधवार देर शाम सागर पहुंचे हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6rUykns
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6rUykns
via IFTTT
Comments
Post a Comment