Skip to main content

खरीद केंद्र पर तौली जा रही थी व्यापारी की सरसों:भिंड कलेक्टर के छापे से पहले सूचना हुई लीक, सील कराया

भिंड जिले में किसानों के लिए बनाई गई सरकारी खरीद केदों पर व्यापारियों का माल तौला जा रहा है। यह सूचना अब तक अफवाहा मानी जा रही थी। परंतु पुख्ता जानकारी मिलते ही भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जवासा स्थित बिछौली प्राथमिक कृषि सहकारी केंद्र पर छापा मारने के लिए निकले। यह सूचना विभाग द्वारा लीक कर दी गई। केंद्र के प्रभारी के पास यह सूचना पहुंचते ही गई। व्यापारी को मौके से गायब हो गया, परंतु व्यापारी का माल मौके पर होने की संदेह पर खरीद केंद्र सील किया गया। जानकारी के मुताबिक जवासा स्थित बिछौली खरीद केंद्र पर एक व्यापारी द्वारा सरसों की तलाई कराई जा रही थी। इस बात की सूचना भिंड कलेक्टर को स्थानीय व्यक्ति द्वारा दी गई। इस सूचना पर भिंड कलेक्टर ने जिला आपूर्ति विभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ खरीद केंद्र का निरीक्षण करने के लिए निकले। जैसे ही भिंड कलेक्टर खरीद केंद्र के लिए दलबल के साथ रवाना हुए तभी विभाग के कुछ लोगों द्वारा खरीद केंद्र प्रभारी को इस बारे में अवगत करा दिया। मौके पर नहीं था कोई किसान कलेक्टर दलबल के साथ जब मौके पर पहुंचे तो वहां से व्यापारी गायब मिला। केंद्र प्रभारी अन्य व्यक्ति मिले। परंतु इनमें कोई भी किसान नहीं था। तुलाई का काम अचानक बीच में रोका गया था। यह सब कुछ देख कलेक्टर ने खरीद केंद्र के प्रभारी को जमकर फटकार लगाई इसके साथी जिले के आपूर्ति विभाग के अफसर व कर्मचारियों को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। मौके पर प्राप्त सील किए जाने की तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों पर हो सकती कार्रवाई भिंड कलेक्टर के छापेमारी की सूचना लीक होने पर विभागीय अवसर पर कर्मचारियों पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। रंगे हाथों खरीद केंद्र की करतूत पकड़े जाने से पहले ही उन्हें सतर्क किए जाने से यह बात स्पष्ट होती है कि इस पूरे भ्रष्टाचार की करतूत में विभागीय लोग संलिप्त है। इस पूरे मामले में भिंड कलेक्टर बारीकी से संज्ञा लिए हुए हैं। बताया जा रहा है कि जल्दी ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा उनके ऊपर कार्रवाई भी हो सकती है। भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने दैनिक भास्कर को जानकारी देते हुए फोन पर बताया कि खरीद केंद्र पर व्यापारी की सरसों की तुलाई होने की सूचना मिली थी, जिस पर जवासा के पास सरकारी खरीद केंद्र पर पहुंचे थे। इस खरीद को सील कराया गया है। यहां व्यापारी की सरसों की तुलाई होने का संदेह है। मौके पर कोई किसान नहीं था। पूरी जांच कराई जा रही है। वही इस पूरे मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी मनोज वैष्णव का कहना है कि कलेक्टर ने एक खरीद केंद्र को सील करवाया है। सर का फोन आने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। आगे जांच जा रही है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uXy64hD
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...