Skip to main content

प्रभारीमंत्री राकेश सिंह का प्रथम नगर-आगमन, नर्मदा को प्रणाम:अफसरशाही हावी के सवाल पर बोले, भाजपा कार्यकर्ताओं की कोई भी सकारात्मक आवाज दबेगी नहीं

मप्र के लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का मंगलवार को नर्मदापुरम में पहली बार नगर आगमन हुआ। ढोल बाजे और आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री बनने के तीन माह बाद पहली बार राकेश सिंह नर्मदापुरम दौरे पर आए है। पहली बार नगर आगमन को लेकर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे हैं। भोपाल रोड पर बुधनी, भोपाल चौराहा, परम श्री होटल के सामने समेत भाजपा जिला कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव और पार्षदों ने भोपाल चौराहे पर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। उनके स्वागत में दो दिनों पहले से ही चौक-चौराहों पर फ्लेक्स, होर्डिंग भरे पड़े हैं। प्रभारी मंत्री सिंह शाम 6बजे नर्मदापुरम में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। भाजपा पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लिए। बैठक के बाद शाम 7:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक डॉक्टर सीताशरन शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह राजपूत, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, नपा अध्यक्ष नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पीयूष शर्मा, मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह सोलंकी समेत अन्य मौजूद रहे। उद्योगपतियों को इन्वेस्ट करने का मौका दें रहे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार उद्योग धंधे लगाने के लिए अलग-अलग संभागों में इन्वेस्टर कान्क्वेल कर रही है। जिस उद्योगपति को जिस क्षेत्र में निवेश करना हो। उसके लिए सरकार की पहल सकारात्मक है। इसके परिणाम भी अच्छे आ रहे है। इन्वेस्टर मीट नर्मदापुरम में होने जा रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी ताकत के साथ काम कर रही। कोई किसी पर हावी नहीं है। भाजपा की सरकार है। डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में पूरी ताकत, दमदारी के साथ काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कोई भी सकारात्मक आवाज दबेगी नहीं। सेठानी घाट पर नर्मदा पूजन करेंगे 20 नवम्‍बर बुधवार सुबह 10:30 बजे सेठानी घाट पर मां नर्मदा के दर्शन एवं पूजन कर प्रात: 11:00 बजे कार्यालय कलेक्‍टर नर्मदापुरम के सभागार में विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री सिंह दोपहर 12:30 बजे से 7 दिसम्‍बर को नर्मदापुरम में प्रस्‍तावित रीजनल इंडस्‍ट्री कॉन्‍क्‍लेव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। निर्माणाधीन सीएम राईज स्‍कूल भवन का निरीक्षण करेंगे दोपहर 1 बजे निर्माणाधीन नवीन जिला अस्‍पताल का निरीक्षण, दोपहर 1:30 बजे रीजनल इंडस्‍ट्री कॉन्‍क्‍लेव के आयोजन स्‍थल आईटीआई का निरीक्षण एवं दोपहर 02:00 बजे निर्माणाधीन सीएम राईज स्‍कूल भवन, पवारखेडा का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री सिंह दोपहर 2:30 बजे नर्मदापुरम से छिंदवाडा के लिए प्रस्‍थान करेंगे प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहला नगर आगमन पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह को अगस्त में नर्मदापुरम जिले का प्रभारी बनाया गया। उस दौरान उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। जिस वजह से उनका जिले का दौरा नहीं लग पाया। पहली बार मंगलवार को प्रवास पर आएं है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iAkX19G
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...