छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में शनिवार दोपहर को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं उसका एक अन्य साथी घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा की बागदेव घाटी में शनिवार दोपहर को सुरलाखापा निवासी जितेंद्र यादव (25) अपने साथी अभिषेक पटवा (24) के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान दोपहर करीब 1.30 बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र गंभीर घायल हो गया, उसने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं उसके साथी अभिषेक को भी चोट आई। स्थानीय लोग दोनाें को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां, अभिषेक का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने जितेंद्र के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में अमरवाड़ा टीआई राजेन्द्र धुर्वे ने बताया- बाइक सवार भालपानी गांव से अपने घर गांव लौट रहे थे। इस दौरान बागदेव घाटी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में जितेंद्र यादव की मौत हो गई। हादसे में घायल अभिषेक पटवा को अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जांच की रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wnAd96i
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wnAd96i
via IFTTT
Comments
Post a Comment