भास्कर संवाददाता | राजगढ़ जिले के स्वर्णकार समाज के द्वितीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को शहर के एक निजी मैरिज गार्डन में हुआ। परिचय सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल सोनी, समाज के जिला अध्यक्ष गोपाल सोनी, राजगढ़ नगर अध्यक्ष मनीष सोनी, सुरेश सोनी, राजेश सोनी, राजेंद्र सोनी, कुंज बिहारी सोनी, विशाल सोनी जगदीश सोनी, बालाजी मैरिज वर्ल्ड के संचालक संजय सोनी की उपस्थिति में समाज के अराध्य देव अजमीढ़ जी की पूजन और आरती के साथ हुई। आयोजकों द्वारा अतिथियों और वरिष्ठ जनों को सम्मानित कर शील्ड दी गई। मीडिया प्रभारी विनोद सोनी ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन में जिले सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न शहरों से करीब 100 युवक-युवती ने शामिल होकर बेबाकी से अपना परिचय दिया। कई परिवारों ने आगामी समय में होने वाले विवाह आयोजन के लिए एक-दूसरे से संपर्क किया। इस दौरान आगामी समय में समाज के वैवाहिक सम्मेलन को आयोजित करने के संबंध में भी चर्चा हुई। पुस्तिका का किया विमोचन: आयोजन के दौरान बीते जुलाई माह में समाज द्वारा राजगढ़ में ही आयोजित प्रथम परिचय सम्मेलन के दौरान तैयार पुस्तिका का विमोचन कर समाज जनों को वितरण किया गया। सुबह करीब 11:00 शुरू हुआ परिचय सम्मेलन शाम 5:00 बजे तक चला, जिसमें परिचय देने वाले युवक-युवतियों के अलावा जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन पूरे समय मौजूद रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BXvKDt6
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BXvKDt6
via IFTTT
Comments
Post a Comment