संत नगर के सैनिक कॉलोनी में भूमि पूजन 7 को:नुक्कड़ वाली माता मंदिर में हनुमान महाराज की मूर्ति प्रतिष्ठा के लिए आयोजन
कार्तिक मास के पावन पर्व के अवसर पर 7 नवंबर (गुरुवार) को सैनिक कॉलोनी, नुक्कड़ वाली माता मंदिर भोपाल में हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह भूमि पूजन दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें उज्जैन महाकाल, भोपाल गुफा मंदिर धाम और अन्य विद्वान, संत, महात्मा, कथा व्यास और आचार्य बंधु वेद मंत्रों और विधि विधान से पूजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान विशाल पुरोहित, राम बंसल, राधे महाराज, बबलू अग्रवाल, विष्णु विश्वकर्मा, कैलाश मिश्रा, सुधीर अरजरिया, रोहित परमार, मधु चंदवानी, अशोक मारण, दिनेश लाहोटी, विष्णु प्रसाद बाथम रहेंगे। वेदपुराण यज्ञ आचार्य अनिल रुद्र महाराज(गुफा मंदिर), आचार्य पंडित लेखराज शर्मा(गुफा मंदिर) आचार्य पंडित श्याम महाराज(गुफा मंदिर) के आचार्यत्व में कार्यक्रम होगा। आयोजन के व्यवस्थापक भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, नरेश आसनानी, विष्णु प्रसाद बाथम, नवीन रामचंदानी, रोहित चौहान, अजय जैन, लच्छवानी परिवार, श्याम कनौजिया, कमलेश लोधी, पंडित नंदु जोशी, अनिल हुण्डेत, अनिल मराठा, विजय यादव, प्रदीप पचौरी, डॉ. खेमचंदानी, विवेक नागरुलकर, बॉबी सिंह व अनिल बाथम हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6YMGZWd
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6YMGZWd
via IFTTT
Comments
Post a Comment