Skip to main content

छाती पर बैठकर पीटने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर:जबलपुर में डर के मारे पीड़ित परिवार ने घर छोड़ा; एसपी से कार्रवाई की मांग

जबलपुर में युवक की छाती पर बैठकर उसके मुंह पर मुक्के और चप्पल मारने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, मारपीट की इस घटना के बाद दहशत में आए पीड़ित युवक ने अपना घर छोड़ दिया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित और उसके परिवार को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उसने सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी संपत उपाध्याय ने भरोसा दिया कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा पुलिस करेगी। बता दें कि सोमवार को भाजपा के बूथ अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनिल कुमार झारिया और उसके परिवार के साथ मारपीट की थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। इस मामले में तिलवारा पुलिस ने अमित द्विवेदी सहित तीन लोगों पर एफआईआर की है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। कांग्रेस ने भाजपा पार्षद को बताया मास्टरमाइंड कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि भाजपा नेता ने पति-पत्नी को तो पीटा ही, मासूम बच्चों के साथ भी मारपीट की, बच्ची की अंगुली तोड़ दी, बच्चे के मुंह पर मारा। यह सब बताता है कि सत्ताधारी नेता किस तरह की हरकत कर रहे हैं। सौरभ शर्मा ने बताया कि घटना के बाद से ही परिवार एफआईआर के लिए दर-दर भटका और आखिरकार रात 12 बजे तिलवारा थाना पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज की। कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरी घटना को लेकर पर्दे के पीछे रहने वाले भाजपा पार्षद सुनील गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जबकि वह ही इसका मास्टरमाइंड है। मौके पर जाकर की गई वायरल वीडियो की जांच घटना को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वीडियो की जांच मौके पर जाकर की गई। पीड़ित के भाई बोला-जंगली पेड़ काटने पर हुआ विवाद पीड़ित अनिल झारिया के घर पर ताला लगा हुआ था। उसके भाई सुनील झारिया ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर को पिंटू उर्फ अनिल झारिया घर के पीछे साफ-सफाई कर रहा था। आस-पास के जंगली छोटे पेड़ काट रहा था, जिस पर पडोसी अमित द्विवेदी को आपत्ति थी। इसी बात को लेकर पिंटू और अमित द्विवेदी का वाद-विवाद हो गया, मोहल्ले के लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया था। 25 नवंबर की सुबह एक बार फिर उसी बात को लेकर अमित द्विवेदी और अनिल उर्फ पिंटू झारिया के बीच गाली गलौज होने लगी। अनिल ने विरोध किया तो अमित द्विवेदी और उसके पिता ने उस पर लात-घूसों से हमला कर दिया। अनिल को बचाने के लिए उनकी पत्नी वर्षा झारिया आई तो उसे भी अमित द्विवेदी की मां शिवबती द्विवेदी ने बाल पकड़कर मारपीट की और फिर पूरे परिवार को धमकाया कि रिपोर्ट करने थाने जाओगे तो जान से खत्म कर देंगे। डर के कारण अनिल झारिया अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के घर चला गया है। सोमवार देर रात तिलवारा थाना पुलिस ने भाजपा नेता अमित, उसके पिता संतोष द्विवेदी और मां शिवबती द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। सीएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही इनकी गिरफ्तारी होगी। आरोप- जमीन पर कब्जा करना चाहता है बूथ अध्यक्ष पीड़ित अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि जिस जमीन पर हम 30 साल से रह रहे हैं, उस पर अमित द्विवेदी कब्जा करना चाहता है। वहां पर प्लॉट काटकर बेचना चाहता है। अनिल ने आरोप लगाया कि, भाजपा नेता के साथी कट्टा लेकर आए, मारपीट की। ये खबर भी पढ़ें - भाजपा नेता ने छाती पर बैठकर मुंह में घूंसे मारे: जबलपुर में महिला के सिर पर चप्पलें मारते रहे जबलपुर में भाजपा नेता एक युवक की छाती पर बैठ गया और उसके मुंह पर मुक्के और चप्पल मारी। उसकी पत्नी को भी घसीटा। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के परिवार से मारपीट की। महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vbhjs9x
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...