लटेरी में सोमवार को एक कबाड़े की दुकान पर बच्चों को निशुल्क बाटी जाने वाली किताबें मिली। लोगों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कर दी। इसके बाद नायब तहसीलदार हेमंत अग्रवाल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह बघेल और बीआरसी प्रमोद विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि ये किताबें इसी शिक्षण सत्र की हैं, जो सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बंटनी थी। बताया गया कि बोरे में मिली इन किताबों का वजन लगभग 86 किलो है। फिलहाल अधिकारियों ने पंचनामा बनाकर उन किताबों को जब्त कर लिया। वहीं दुकानदार के खिलाफ में कोई कार्रवाई नहीं की गई। नायब तहसीलदार हेमंत अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0MkboiO
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0MkboiO
via IFTTT
Comments
Post a Comment