सीमांकन के दौरान पटवारी को लगा करंट:खेत में नीचे पड़े 11 केवी तार के चपेट में आने से हुआ हादसा; विदिशा में इलाज जारी
विदिशा के नटेरन में सीमांकन करते समय एक पटवारी को खेत में बिजली की तार से करंट लग गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जिले के नटेरन में पटवारी मोती सिंह रघुवंशी को नपती सीमांकन करते समय 11 केव्ही तार से करंट लग गया। तार खेत में नीचे लगे थे। पास में ही खड़े चौकीदार ने पटवारी के पैरों से धुआं उठते देख पैर से धक्का दे दिया, जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन, हाथ और पैर में गंभीर रूप से झुलस गए। नटेरन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तहसीलदार आनंद जैन उन्हें इलाज के लिए विदिशा ले गए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8krGiVQ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8krGiVQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment