मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना परिसर स्थित महिला ऊर्जा डेस्क में रविवार रात करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। उर्जा डेस्क पर रखी कई फाइलें और अन्य सामग्री जल गईं। पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर वाहन चालक राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत थी कि जब ऊर्जा महिला डेस्क पर आग लगी, उस समय वहां कोई नहीं था। आग की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडे ने नईगढ़ी पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ImrJacT
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ImrJacT
via IFTTT
Comments
Post a Comment