Skip to main content

चेहरे पर हो गया था 3 किलो का ट्यूमर:जबलपुर के डॉक्टर्स ने बाहर निकाला, ऑपरेशन के बाद बोले- दुनिया में बहुत कम ऐसा होता है

जबलपुर के बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल में शनिवार को डॉक्टर्स ने 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे से ऑपरेशन कर तीन किलो का ट्यूमर निकाला है। ऑपरेशन करने वाले डाॅक्टर्स बताते है दुनिया में इस तरह के मुश्किल से 5 से 10 केस हुए होंगे, जहां इतने बड़े चेहरे के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया है। दरअसल, सतना जिले के पगार गांव में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग अयोध्या बारी के चेहरे पर 2012 में एक छोटा सा घाव हो गया था। उस पर ध्यान न देने के कारण यह घाव धीरे-धीरे बढ़ता गया और 2022 तक एक बड़े ट्यूमर का रूप ले लिया। बुजुर्ग के मुंह में तीन किलो का जानलेवा ट्यूमर हो गया था। मध्यप्रदेश में कई डॉक्टरों को ट्यूमर के इलाज के लिए दिखाया गया, लेकिन सभी ने कहा कि इतने बड़े ट्यूमर का ऑपरेशन करना बहुत जोखिम भरा है, और इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। निराश होकर, बुजुर्ग के परिजन जबलपुर के बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्ग सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उनके मुंह से तीन किलो का ट्यूमर बाहर निकाला। मुंह खुलना बंद हुआ-खाने पीने में हो रही थी तकलीफ अयोध्या के चेहरे का ट्यूमर जैसे-जैसे बढ़ता गया, उनकी तकलीफ भी बढ़ती गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि बुजुर्ग का चेहरा ट्यूमर से ढक गया था। उन्हें खाने-पीने, उठने-बैठने और सोने में भी परेशानी होने लगी। परिजनों ने मध्यप्रदेश के कई अस्पतालों में संपर्क किया, लेकिन हर जगह डॉक्टरों ने इसे बहुत जोखिम भरा बताया। डॉक्टरों का कहना था कि ट्यूमर जिस जगह पर है, वहां से फेशियल नस गुजरती है, और जरा सी चूक से आंखों की रोशनी जा सकती है। कैंसर सर्जन डॉक्टर जितेंद्र की टीम हुई तैयार 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे में तीन किलो के ट्यूमर का ऑपरेशन करने का निर्णय बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र परियानी, डॉक्टर प्रशांत यादव और उनकी टीम ने लिया। 28 अक्टूबर को बुजुर्ग को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। धीरे-धीरे दवाइयों के जरिए ये कोशिश की गई कि तीन किलो के ट्यूमर का ऑपरेशन करने लायक किया जाए। आखिरकार 9 नवंबर को ऑपरेशन हुआ। शनिवार दोपहर 2 बजे शुरू हुआ ऑपरेशन तीन घंटे चला, जिसके बाद ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटा दिया गया। चेहरा देखकर खुश हो गए अयोध्या ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद जब 72 वर्षीय बुजुर्ग को होश आया और उन्होंने आइने में अपना चेहरा देखा तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि यह वही चेहरा है, जहां पहले तीन किलो का ट्यूमर था। डॉक्टर जितेंद्र परियानी ने बताया कि दुनिया में इस तरह के मुश्किल से 5 से 10 केस हुए होंगे, जहां इतने बड़े चेहरे के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन में जरा सी चूक से आंखों की रोशनी और जान का खतरा था। कुछ दिन और ऑपरेशन नही होता तो ट्यूमर फट जाता डॉक्टर जितेंद्र परियानी ने बताया कि अगर कुछ दिन और ऑपरेशन नहीं किया जाता, तो हो सकता था कि यह फट जाए, जिससे दोनों आंखों की रोशनी चली जाती। इतना ही नहीं, खून बह जाने से मरीज की जान भी जा सकती थी। डॉक्टर जितेंद्र के मुताबिक, गले की ग्रंथियों के कारण इस तरह के ट्यूमर हो जाते हैं। यदि समय पर इसका इलाज न करवाया जाए, तो यह इतना बड़ा आकार भी ले सकता है। डॉ. परियानी बताते है बुजुर्ग मरीज को दाईं पारोटिड ग्रंथि का एक विशाल ट्यूमर था। यह चेहरे के निचले हिस्से से फैलना शुरू होता है और फिर ऊपर नाक के जरिए आंखों तक पहुंच जाता है, जिसके चलते फेशियल नर्व और उसकी सहयोगी पांच नसें इसके ऊपर आ जाती हैं। ट्यूमर का आकार बढ़ने से इन ग्रंथियों पर दबाव पड़ने लगता है। ये सभी नसें मिलकर चेहरे के हाव-भाव समेत आंख, होंठ, माथा, कान और नाक की मांसपेशियों को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। बुजुर्ग अयोध्या बारी का ऑपरेशन करने वाले प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर प्रशांत यादव ने बताया कि ऑपरेशन के बाद प्लास्टिक सर्जरी से चेहरे को ठीक करना भी मुश्किल काम था, क्योंकि बुजुर्ग के चेहरे की परत सिकुड़ चुकी थी। बुजुर्ग के हाथों में दिया तीन किलो का ट्यूमर ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों की टीम बुजुर्ग की देखभाल में जुटी रही। होश में आने के बाद अयोध्या ने अपना चेहरा देखने की इच्छा जाहिर की, और जैसे ही उन्होंने आइने में खुद को देखा, उन्हें विश्वास नहीं हुआ। डॉक्टर प्रशांत यादव ने बुजुर्ग के हाथों में तीन किलो का ट्यूमर रखते हुए कहा कि यह चेहरा से निकाला गया है। फिलहाल बुजुर्ग पूरी तरह स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NDPpj3X
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...