दीवार में सेंध लगाकर 4 लाख के मोबाइल-कपड़े उड़ाए:चोरों ने CCTV का एंगल बदलने की भी कोशिश की, वारदात रिकॉर्ड
भिंड जिले के मेहगांव कस्बे में चोरों ने गुरुवार रात मोबाइल और रेडीमेड कपड़ों की दुकान को निशाना बनाकर चार लाख से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दीवार तोड़कर दुकान में घुसे और 15 नए मोबाइल, दर्जनों रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल और रेडीमेड कपड़े लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शुक्रवार शाम को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, पचेरा रोड पर रहने वाले मनोज प्रजापति और दिलीप प्रजापति की गांधी रोड पर मोबाइल और कपड़ों की दुकान है। रिकॉर्डेड वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गुरुवार-शुक्रवार रात करीब 2 बजे चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। कीमती सामान पर हाथ साफ करते हुए उन्होंने सीसीटीवी कैमरे का एंगल बदलने की कोशिश की, लेकिन उनके चेहरे रिकॉर्ड हो गए। पुलिस ने की कार्रवाई सुबह घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदार भाइयों ने तत्काल मेहगांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश तेज कर दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4S1vZxT
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4S1vZxT
via IFTTT
Comments
Post a Comment