Skip to main content

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर रायसेन में जिला स्तरीय समारोह:कलाकारों और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, आतिशबाजी भी हुई

69वें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को रायसेन के वन परिसर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं और अन्य कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति दी। परिसर में भारत का नक्शा भी बनाया गया। कार्यक्रम देर शाम तक आयोजित किया गया, जिसके बाद आसमान में आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। हमारा प्रदेश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पर्यटन हर क्षेत्र में समृद्ध- स्वास्थ्य राज्यमंत्री स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने सभी को मप्र स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा प्रदेश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, वन, पर्यटन हर क्षेत्र में समृद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और समृद्धि की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। हमारा प्रदेश एक औद्योगिक राज्य के रूप में भी तेजी से उभर रहा है, जहां निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। मप्र में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर रायसेन और मध्यप्रदेश के विकास तथा समृद्धि के लिए पूरी लगन और निष्ठा से मेहनत करें। समारोह में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि हमारा रायसेन जिला भी पर्यटन, कृषि, औद्योगिक सहित अन्य क्षेत्रों में समृद्ध जिला है। जिले में सांची बौद्ध स्तूप और भीमबैटिका विश्व धरोहरों में शामिल हैं। भोजपुर का पर्यटन क्षेत्र में विशेष स्थान है। इसके अलावा हमारे जिले की बासमती धान देश-विदेश में अलग पहचान रखती है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। प्रदेश की प्रगति में जिले का भी है महत्वपूर्ण योगदान- कलेक्टर समारोह में कलेक्टर अरविंद दुबे ने सभी को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस समारोह और गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए कहा कि विगत 69 साल में मध्यप्रदेश ने तेजी से प्रगति की है और इसमें रायसेन जिले का भी महत्वपूर्ण योगदान है। कृषि के क्षेत्र में, औद्योगिक के क्षेत्र में, पर्यटन के क्षेत्र में जिले का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारा जिला कृषि क्षेत्र में समृद्ध है। गेहूं उत्पादन के मामले में रायसेन जिला हर साल प्रदेश में तीसरे-चौथे नंबर पर रहता है। चने के मामले में और बासमती धान के उत्पादन के मामले में भी हमारा रायसेन जिला पहले स्थान पर है। स्कूली बच्चों ने दी संस्कृत कार्यक्रम की प्रस्तुति समारोह में सीएम राइज पाटनदेव स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय सहित अन्य स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग संस्कृत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं, विभिन्न सुप्रसिद्ध कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने तालियां बजाकर कलाकारों और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं कार्यक्रम के बाद आसमान में रंगीन आतिशबाजी की गई। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अंजू भदौरिया, एसडीम मुकेश सिंह, नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव, जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। देखे तस्वीरें

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EubzSqO
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...