शाजापुर की लालघाटी थाना क्षेत्र में आदित्य नगर वार्ड नंबर 27 में शुक्रवार रात 13 साल का शव फंदे पर मिला है। परिजन ने शव को उतारा। उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना आदित्य नगर की है। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार मृतक तारांश (13) पिता स्वर्गीय संजय परसानिया है। पड़ोसियों के मुताबिक बच्चे की मां पुष्पा परसानिया महिला थाने में आरक्षक है। सबसे पहले मां ने ही तारांश को रोशनदान से देखा था। बता दें कि तारांश के पिता पुलिस में थे। रोड एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी। वह इकलौता बेटा था। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/J3UTpuG
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/J3UTpuG
via IFTTT
Comments
Post a Comment