केन्द्र सरकार हर 5 वर्ष में पशु गणना का काम करवाती है। इस साल रीवा और मऊगंज दोनों जिलों की पशु गणना अलग-अलग होगी। 21वीं पशु गणना के लिए रीवा जिले के सुपरवाइजर और गिनती करने वालों को प्रशिक्षण टीआरएस कॉलेज में दिया जाएगा। बताया गया कि गणना पूरी तरह से टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी, जो सुपरवाइजर के माध्यम से कराई जाएगी। संयुक्त संचालक पशुपालन और डेयरी विभाग डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के आधार पर शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में पशु गणना होगी। प्रत्येक गणना करने वाला व्यक्ति ग्रामीण इलाके के तीन हजार घरों में और शहरी क्षेत्र के चार हजार घरों में पशुओं की गणना करेंगे। गणना के लिए रीवा जिले में 147 गणना करने वाले कर्मचारियों और 29 सुपरवाइजर्स को तैनात किया गया है। इसी तरह मऊगंज जिले में 52 कर्मचारी और 10 सुपरवाइजर्स की ड्यूटी लगाई गई है। संयुक्त संचालक ने बताया कि पशु गणना में सभी पालतु पशुओं को शामिल किया गया है, जिसमें गौवंश, भैंस वंश, बकरी, कुत्ता, गधा, घोड़ा, खच्चर, मुर्गी आदि की गणना नस्ल वार की जाएगी। पशुपालकों से अपील की गई है कि वे जनगणना में अपना योगदान दें।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Kqw3imL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Kqw3imL
via IFTTT
Comments
Post a Comment