Skip to main content

कविता सेठ की आवाज से सूफियाना हुआ प्रेरणा उत्सव:'छाप तिलक सब छीनी...' सुन खो गए लोग, 'गूंजा सा है इक तारा...' साथ गुनगुनाया

शनिवार की सर्द रात बॉलीवुड सिंगर कविता सेठ की रुहानी आवाज गर्माहट घोल रही थी। जब उन्होंने अमीर खुसरो के कलाम 'छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइ के...' को अपनी सूफियाना आवाज दी, दिल-दिमाग इस कलाम में खो सा गया। लोग अपनी थकान-तनाव को भूल गए। 'मोरा पिया मो से बोलत न ही...' सुन रोम-रोम ने कहा- वाह, दर्शकों की फरमाइश पर 'गूंजा सा है कोई इक तारा...' गाया। इस गाने की लोग लगातार उनसे फरमाइश कर चुके थे। बेहतरीन गीत-संगीत से सजी इस महफिल को सूफी सिंगर ने नीरजा फिल्म के गाने 'कहता ये पल, खुद से निकल, जीते हैं चल, जीते हैं चल...' से आगे बढ़ाया। मंच से शेर-ओ-शायरी के जरिए भी वे समां बांधे रहीं, उन्होंने पढ़ा- प्रेरणा उत्सव का दूसरा दिन मौका था दैनिक भास्कर के प्रेरणा स्रोत रमेशचंद्र अगवाल की स्मृति में प्रेरणा उत्सव के दूसरे दिन का, रवींद्र भवन सभागार में कविता के साथ लोगों ने भी गजलें गुनगुनाईं। दैनिक भास्कर समूह के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल ने कहा- प्रेरणा उत्सव मनाने के पीछे हमारा एक ही मूल मंत्र है। हमारे पिता रमेशचंद्र अग्रवाल जी कहते थे कि हमको अपने आपको समाज से जोड़ना है, या तो खुद जुड़ जाओ या फिर लोगों को खुद से जोड़ लो। प्रेरणा उत्सव का मूल्य सिद्धांत यही है कि हम लोगों से जुड़ना चाहते हैं। आलम यह- देर रात तक फरमाइशें सूफी गायिका कविता सेठ ने रमेश जी की याद में अंजुम लुधियानवी की गजल, 'वो मेरे साथ-साथ था जब तक, खुशबुओं का सफर रहा तब तक...' पढ़ी। लोगों ने भी उनके साथ-साथ गाया। जब उन्होंने फिल्म सीमा का गीत ‘तू प्यार का सागर है, तेरी एक बूंद के प्यासे हम...’ गाया हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने ‘बदल रहा है जो सब शहर में, खुदा वही है, खुदा वही है....’, 'मैं जिसका जिक्र करती हूं, वो मेरी फिक्र करता है, मेरी सांसों में अपनी रहमतों का नूर भरता है...’,‘गम मुसाफिर था जाने दे, धूप आंगन में आने दे...’ जैसे कई गीत, गजलें गाईं। आलम यह था कि देर रात तक लोग उनसे फरमाइशें करते रहे। बीच-बीच में उनकी शेर-ओ-शायरी माहौल में ताजगी ला देती थी, ऐसा ही एक शेर उन्होंने पढ़ा- रमेशजी पर किताब का विमोचन अवसर पर किताब 'द विजनरी लीडरशिप लेसंस फ्रॉम रमेश चंद्र अग्रवाल' का भी विमोचन किया गया। इसके राइटर प्रोफेसर पीयूष कुमार सिन्हा और रूपल गुप्ता हैं। दोनों मौके पर मौजूद रहे। प्रोफेसर सिन्हा ने कहा कि हमारे लिए किताब में सबसे बढ़ा चैलेंज था इतने अधिक पहलुओं को सामने लाना, लेकिन जब हमने किताब लिखना और रिसर्च करना शुरू की, तो इसमें एक चीज जो महत्वपूर्ण निकाल कर आई, जिसमें यह कहा जा सकता है कि एक अच्छा आंत्रप्रेन्योर या लीडर वह होता है, जो पहले एक अच्छा इंसान होता है। इस किताब को आप एक नॉवेल की तरह नहीं, एक टेक्स्ट बुक की तरह पढ़िए और सीखिए कि कैसे कोई एक आदमी कहां से कहां पहुंचता है।'

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qepPzIG
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...