Skip to main content

सर्दी में हवा बदली:भोपाल को लगी दिल्ली जैसी ‘हवा’ग्यारस पर दिवाली से दोगुना प्रदूषण

भोपाल को दिल्ली जैसी ‘हवा’ लग गई है। दीपावली पर​ पिछले साल से 10% अधिक पटाखे फोड़ने के बावजूद भोपाल में 43% प्रदूषण घटा था। तब टीटीनगर जैसे इलाके में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 148 तक दर्ज किया गया। वहीं, कलेक्ट्रेट कार्यालय में यह 152 तक था। इसमें मौसम, ग्रीन पटाखों के अलावा नगर निगम की सक्रियता भी शामिल थी। हालांकि, दिवाली के 11 दिन बाद मंगलवार को ग्यारस पर राजधानी में प्रदूषण दोगुना पहुंच गया। टीटी नगर में एक्यूआई 313 तो कलेक्ट्रेट कार्यालय में 325 पहुंच गया। वहीं, शहर की सबसे पॉश कॉलोनी अरेरा कॉलोनी (पर्यावरण परिसर) में यह 400 के करीब पहुंच गया। यहां एक्यूआई 393 दर्ज किया गया। यह ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। दिवाली के दिन यहां एक्यूआई 306 दर्ज किया गया था। 11 दिन में मध्यम से ‘गंभीर’ हो गई हवा सड़कों पर धुंआ छोड़ती गाड़ियों से 12 प्रतिशत, मेट्रो फ्लाईओवर से 11 प्रतिशत हो रहा प्रदूषण ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया(एआारएआई), पुणे की स्टडी में सामने आया था कि भोपाल में सड़कों पर धुआं छोड़ती गाड़ियों के कारण 12 प्रतिशत प्रदूषण हो रहा है। मेट्रो और फ्लाईओवर जैसे निर्माण कार्यों के कारण 11 प्रतिशत प्रदूषण हो रहा है। यहां-वहां जलता कचरा भी शहर में 5 प्रतिशत प्रदूषण फैला रहा है। शेष 67 प्रतिशत प्रदूषण धूल और पराली जलाने के कारण है। दिवाली पर पानी का छिड़काव, मौसम का भी साथ, ग्यारस पर सर्दी बढ़ी, नगर निगम भी सक्रिय नहीं दिल्ली-बिहार में हाल खराब... दिल्ली में एक्यूआई 418 और बिहार के हाजीपुर में 417 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। बच्चे-बुजुर्गों में सांस संबंधी बीमारी बढ़ने का खतरा, मास्क जरूरी : डॉक्टर्स

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XiuGkoH
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...