Skip to main content

प्रोफेसर पर फायरिंग करने वाला एक पकड़ाया, दो की तलाश:कार से बाइक टकराने पर हुआ था विवाद, दिनदहाड़े की थी गोलीमारी

ग्वालियर में प्रोफेसर पर फायरिंग करने वाला एक बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आया है। सोमवार को कार-बाइक की भिड़ंत के बाद बाइक सवार बदमाशों ने ट्रिपल आईटीएम संस्थान के प्रोफेसर पर फायरिंग कर कार पर पथराव कर दिया था। दिनदहाड़े गोलीबारी से दहशत का माहौल था। पुलिस ने नकाबपोश हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मंगलवार रात पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपी को हजीरा थाना लेकर पहुंची है और रात को उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने CCTV फुटेज से बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च कर इस आरोपी को पकड़ा है। फरार आरोपियों की पहचान हो गई है और उनका आपराधिक रिकॉर्ड है। हजीरा थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह सेंगर ने बताया प्रोफेसर संतोष सिंह जब लंच करने जा रहे थे तो उनकी कार में बाइक सवार दो बदमाशों ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार में नुकसान हो गया था तो उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया और उससे बात कर रहे थे तभी उसने अपने साथी को फोन किया और हर्जाना देने आने को कहकर बुलाया। इसके बाद दो युवक बाइक से आए और आते ही बगैर बातचीत किए उन्होंने ताबड़तोड़ चार फायर किए। जिसमें दो गोली उनके टायर में लगीं और टायर फट गए, दो गोली उनके पास से निकलीं। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले थे। CCTV फुटेज से पहचान कर किया गिरफ्तार जहां पर घटना घटित हुई थी, वहां पर CCTV कैमरे लगे थे, जिनमें मिले फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच की तो आगे एक पेट्रोल पंप के कैमरों में बाइक का नंबर आ गया। बाइक के नंबर की जांच के आधार पर पुलिस मोतीझील निवासी संतोष नार्वे के घर पहुंची क्योंकि बाइक उसके नाम थी। उसे लेकर पुलिस थाने पहुंची तो पता चला कि दो साल पहले उसने बाइक बेच दी थी और इसका पता चलते ही पुलिस बजाज एजेंसी पहुंची, लेकिन शाम को रिकार्ड नहीं मिला तो सुबह पुलिस एजेंसी पहुंची और जानकारी की तो पता चला कि बाइक संतोष बरार निवासी डीडी नगर की है। इसका पता चलते ही प्रधान आरक्षक अनिल गुप्ता, आरक्षक विनोद शर्मा, अरूण, करण, अशोक सिंह डीडी नगर पहुंचे, लेकिन आरोपी नहीं मिला। मंगलवार रात पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी संतोष बरार को हिरासत में लिया है। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया- प्रोफेसर पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को हजीरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दी जा रही है। जल्द फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। यह खबर भी पढ़ें- ग्वालियर में प्रोफेसर पर फायरिंग का VIDEO ग्वालियर में सोमवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक प्रोफेसर पर गोलियां चला दीं। इतना ही नहीं प्रोफेसर की कार पर पथराव भी कर दिया। झगड़ा बाइक और कार टकराने पर हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें...

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/inyfRJM
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...