Skip to main content

सिंगरौली में पांच करोड़ का बर्तन खरीदी घोटाला:810 रुपए में एक चम्मच और एक थाली खरीदने की जांच के लिए शासन ने बनाई कमेटी

सिंगरौली जिले की 1500 आंगनवाड़ियों के लिए चम्मच, जग और करछी खरीदी में घोटाले की जांच के लिए महिला और बाल विकास विभाग ने रीवा संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में रीवा संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास, मुख्यालय के संयुक्त संचालक अमिताभ अवस्थी, वित्त सलाहकार महिला बाल विकास विभाग की टीम तय की गई है। कमेटी के अधिकारी जल्दी ही सिंगरौली में हुई खरीदी की भौतिक जांच करने के लिए भी जा सकते हैं। जांच कमेटी में शामिल अधिकारी यह पता करेंगे कि क्या जिला कार्यक्रम अधिकारी सिंगरौली द्वारा आंगनवाड़ी में आईएसआई मार्क वाले बर्तन खरीदने की अनुमति ली गई। खरीदी बिना आईएसआई मार्क वाले बर्तनों की हुई है। खरीदी का आदेश सिर्फ तीन आइटम का दिया गया है या सभी सात आइटम की खरीदी का आदेश हुआ है। क्या बाकी आइटम खरीदी का आदेश नहीं दिया गया। यह भी जांच की जाएगी कि क्या आदेश में प्रति नग बताई गई राशि और डीपीओ द्वारा जनसंपर्क विभाग को दी गई जानकारी में भिन्नता है। समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। एक चम्मच की कीमत 810 रुपए बताया जाता है कि सिंगरौली में 1500 आंगनवाड़ियों के लिए 5 करोड़ के बर्तन खरीदे गए थे। जिसमें एक चम्मच की कीमत 810 रुपए बताई गई है। इस हिसाब से 46500 चम्मच 3 करोड़ 76 लाख, 65 हजार रुपए में खरीदे गए हैं। इनमें एक सर्विंग चम्मच की कीमत 1348 रुपए है। ऐसे में 6200 सर्विंग चम्मच 83 लाख रुपए में खरीदी गईं। पानी पीने वाले एक जग की कीमत 1247 रुपए लगाई गई है। इस हिसाब से कुल 3100 जग 38 लाख रुपए के खरीदे गए। वहीं 46500 थालियां भी 810 रुपए की कीमत बताकर खरीदी गई हैं जिसकी कुल कीमत 3 करोड़ 76 लाख 65 हजार बताई जा रही है। इस तरह कुल 4 करोड़ 98 लाख की खरीदी की गई है। BJP का करप्शन सर चढ़कर बोल रहा - जीतू पटवारी इस मामले में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बयान जारी कर कहा कि बीजेपी का करप्शन सर चढ़कर बोल रहा है। सरकारी राशन में, गर्भवती बहनों के अनाज में, कुपोषित बच्चों का घोटाला सुना था। लेकिन अब तो बीजेपी सरकार ने चम्मच, करछी का घोटाला कर पराकाष्ठा कर दी है। हेमंत कटारे ने की थी उच्चस्तरीय जांच की मांग इसी तरह विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि बाजार में 30-40 रुपए में मिलने वाली चम्मच को 800-900 रुपए में खरीदा गया। यह बच्चों और महिलाओं के साथ धोखा है। कटारे का आरोप है कि इस घोटाले में महिला बाल विकास अधिकारी, जिले के आईएएस अधिकारी और कुछ मंत्रियों ने कमीशन लिया है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3xeH1WK
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...