Skip to main content

मिठी गोबिंदराम और नवनिध स्कूल में मना गणतंत्र दिवस:इंटर हाउस खेल प्रतियोगिताओं में साधु वासवानी और स्वामी दयानंद प्रथम

शहीद हेमू कालानी एजुकेशनल सोसायटी के अंतर्गत संचालित मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल और नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ किया गया। इंटर हाउस प्रतियोगिताओं में नवनिध स्कूल में प्रथम स्थान पर साधु वासवानी (ब्लू हाउस) एवं द्वितीय स्थान पर स्वामी दयानंद (ग्रीन हाउस) रहे। मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान पर स्वामी दयानंद (ग्रीन हाउस) एवं द्वितीय स्थान पर स्वामी हीरानंद (रेड हाउस) रहे। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के अध्यक्ष सिद्ध भाऊजी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था के सचिव घनश्याम बूलचंदानी, संयुक्त सचिव के एल रामनानी सहित दोनों विद्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र रही एनसीसी परेड का नेतृत्व कमांडर ओम चंदवानी और श्रेया शर्मा ने किया। एनसीसी ऑफिसर संत शर्मा, जिन्होंने आर्म्ड फोर्सेस से प्रशिक्षण प्राप्त किया है, के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। दोनों विद्यालयों के बैंड की सुंदर प्रस्तुति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या अमृता मोटवानी ने अपने संबोधन में 'उठो, जागो और प्राप्त करो' का प्रेरक संदेश दिया। मुख्य अतिथि श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मठता, देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन ही देश के विकास की नींव हैं। समारोह में विद्यालय के शिक्षक और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष श्रद्धेय सिद्ध भाऊ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और कठिन परिश्रम ही विद्यार्थी जीवन का आधार है। आपने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि देश के उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी आज के युवाओं पर है। उन्होंने छात्रों को, पढ़ाई में मन लगाना, नियमित खेलों में रुचि लेना, स्वास्थ्य का ध्यान रखना, कसरत करना, सात्विक भोजन, समय का पालन इत्यादि कार्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए के प्रेरित किया। कक्षा 1 ‘बी’ के छात्र मोक्ष दासानी और कक्षा 5 की ऐश्वर्या जगनानी ने अपने प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से गणतंत्र दिवस की महत्ता और उन्नत भारत की प्रगति पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के वार्षिक खेल उत्सव का उद्घाटन दोनों शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य, उपप्राचार्य के द्वारा किया गया। 15 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं में थ्री लैग रेस, रिले रेस, 100 मीटर दौड़, कराटे, स्केटिंग, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, पावर लिफ्टिंग आदि खेल शामिल थे। नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल में खो-खो, स्क्वैश, मार्शल आर्ट, बैडमिंटन, जूडो, रिले रेस, थ्री लेग रेस, ब्रिक रेस, सेक रेस और अन्य प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफियों से सम्मानित किया गया। विद्यालय में वर्ष भर आयोजित विभिन्न इंटर हाउस प्रतियोगिताओं में नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान पर साधु वासवानी (ब्लू हाउस) एवं द्वितीय स्थान पर स्वामी दयानंद (ग्रीन हाउस) रहे। मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान पर स्वामी दयानंद (ग्रीन हाउस) एवं द्वितीय स्थान पर स्वामी हीरानंद (रेड हाउस) रहे। दोनों विद्यालयों के सदनों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संस्था के सचिव घनश्याम बूलचंदानी, अकादमिक डायरेक्टर गोपाल गिरधानी एवं अन्य सदस्यों ने उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और छात्रों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका लता मनवानी, चारुकेशी तिवारी एवं दुर्गा मिश्रा के मार्गदर्शन में कक्षा 11वीं की छात्राओं रोशनी असवानी, कृतिका लखवानी एवं शुभ ठाकुर ने किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QTb5tVK
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...