जिला प्रशासन ने नगर निगम से की चर्चा:टीटी नगर दशहरा मैदान की दुकानों, क्वार्टर के कब्जों पर होगी कार्रवाई
टीटी नगर दशहरा मैदान के चारों ओर से दुकानों के अतिक्रमण और शासकीय जमीन पर कब्जे को हटाने के लिए नगर निगम सर्वे करने की तैयारी में है। इसमें इस ओर बने क्वार्टर भी शामिल हैं। जिला प्रशासन ने इस मामले में नगर निगम से चर्चा की है। । अगले एक हफ्ते में नगर निगम दुकानों के अतिक्रमण और उनके गुमास्ता समेत दुकानों की अन्य जानकारी की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगा। जिला प्रशासन ने ये जिम्मेदारी वार्ड प्रभारी को दी है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा। गौरतलब है कि 21 दिसंबर 2024 को जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनी दुकानों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की थी। इस दौरान 200 दुकानों के बाहर से शेड हटए थे और बिजली कनेक्शन काटे थे। बच्चों के एग्जाम के चलते बढ़ाया था समय 21 दिसंबर को हुई कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने खुद से अतिक्रमण हटाने से हटाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था। इस दौरान कई क्वार्टर समेत अन्य दुकानदारों ने बच्चों के एग्जाम का हवाला देते हुए कुछ और दिन का समय मांगा था। प्रशासन ने उनको समय भी दिया था। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई नगर निगम वार्ड प्रभारी को दुकानों की जानकारी लेने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अगले एक हफ्ते में रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अर्चना शर्मा, एसडीएम दो दिनों में सर्वे शुरू अगले दो दिनों में सर्वे शुरू कर दिया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद अवैध रूप से संचालित हो रही या अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी करने का काम किया जाएगा। अखंड प्रताप सिंह, वार्ड प्रभारी, वार्ड-32 "
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Gk9X6Pn
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Gk9X6Pn
via IFTTT
Comments
Post a Comment