Skip to main content

हवाला रकम लूटने वालों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई:6 महीने में हुई तीनों बड़ी लूट का आपस में कनेक्शन भी सामने आया

भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में कलेक्शन एजेंट से कैश लूटने के मामले का हवाला कनेक्शन पर पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में इजाफा कर दिया है। बदमाशों पर डकैती की धारा भी लगाई है। पिछले साल 11 नवंबर को श्यामला हिल्स के पॉलिटेक्निक चौराहा पर भी इसी प्रकार कलेक्शन एजेंट से हवाला की रकम को लूटा गया था। इसी तरह पिछले साल अगस्त महीने में छोला मंदिर थाना क्षेत्र में भी स्कॉर्पियो को रोककर हवाला की रकम लूटी गई थी। तीनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। शहर में ऑर्गनाइज्ड क्राइम की दस्तक के बाद अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। अब पुलिस हवाला नेटवर्क से जुड़े तमाम कारोबारियों पर शिकंजा कसने का प्लान तैयार कर रही है। जुमेराती बाजार में पान मसाला की आड़ में हवाला कारोबार से जुड़े कुछ कारोबारियों को भी पुलिस ने चिह्नित किया है। पुलिस इनकम टैक्स और ईडी की टीम की मदद से इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस के मुताबिक जानकी नगर निवासी साहिल मयूर के साथ मिलकर काम करता है। मयूर ने 8 जनवरी को कलेक्शन एजेंट साहिल से बोला कि पुराने शहर से सोनू नाम के युवक से 15 लाख रुपए लेकर आओ। यह पैसा कारोबार के लिए उधार के तौर मंगाया गया था। साहिल के साथ रोहित एक्टिवा पर सवार होकर दोपहर डेढ़ बजे 15 लाख रुपए लेकर लौट रहा था। पैसे ब्लू रंग के बैग में रखे थे। दोनों जैसे ही कोलार गेस्ट हाउस से थोड़ा आगे बढ़े थे, तभी पल्सर व अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश आए और साहिल की गाड़ी को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद पैसे से भरा बैग छीनकर भाग निकले थे। इस बैग में 32.50 लाख रुपए थे, हवाला की रकम होने के कारण फरियादी ने रकम कम लिखाई थी। आरोपियों ने लूट की रकम को आपस में बांट लिया 10 दिसंबर को डीसीपी जितेंद्र सिंह पवार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कारोबारी साहिल से 15 लाख रुपए लूट के मामले में आरोपियों पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित करते हुए उनकी तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान आदतन बदमाश दीपक पाटिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि दोस्तों से पहले से ही पैसे ले जाने की जानकारी साझा की थी। इसके बाद दीपक ने अपने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी। योजना के आधार पर आरोपियों ने अपनी बाइकों से फरियादी का पीछा कर उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया था। उसके बाद बदमाशों ने कारोबारी से मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए थे। लूटी गई 15 लाख रुपए की रकम आरोपियों ने आपस में बांट ली थी। फिलहाल पुलिस बदमाशों को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, उनके आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार मुख्य आरोपी दीपक पटेल (26) निवासी भानपुर से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने संतोष उर्फ ललन विश्वकर्मा (20), मालीखेड़ी, ऋषभ ठाकुर (22) साल ग्राम रेहटी सीहोर, विपिन चौहान (22), रेहटी सीहोर, भूपेंद्र ठाकुर (33), रेहटी सीहोर और अभिषेक चौहान (22) रेहटी सीहोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर की गई प्रभावी कार्रवाई एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि चूनाभट्‌टी और पिछले साल श्यामला हिल्स और छोला मंदिर इलाके में हुई लूट एक ही गिरोह ने की हैं। तीनों लूट के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट और डकैती की धाराओं में इजाफा किया है। तीनों ही लूट हवाला की रकम होने के संदेह में की गई थीं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xGwCvtH
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...