Skip to main content

पूर्व सब रजिस्ट्रार के घर "ईडी' की रेड:रात 11 बजे बुलाया सुनार, दस्तावेज रखने मंगाए बॉक्स, कई अहम दस्तावेज मिले

ग्वालियर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने परिवहन के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में उसके जीजा के बिजनिस पार्टनर रिटायर्ड सीनियर सब रजिस्ट्रार केके आरोरा के घर पर रेड की थी। सुबह 5 बजे ईडी ने रेड शुरू की, जो देर रात तक जारी रही है। पूर्व सब रजिस्ट्रार गायब मिला है। उनके आलीशान घर में रहने वाले किराएदारों से ईडी के अफसरों ने घंटों सवाल जवाब किए हैं। शुक्रवार रात 11 बजे सुनार बुलाया गया है। साथ ही दस्तावेज जब्त कर रखने के लिए बॉक्स मंगाए गए हैं। सुनार को बुलाने से साफ है कि यहां रेड में काफी मात्रा में सोना-चांदी के अलावा प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। ईडी की टीम इन दस्तावेजों को जब्त कर जांच कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार सुबह भोपाल और ग्वालियर में 8 जगह छापे मारे हैं। ईडी की कार्रवाई ग्वालियर में पूर्व सीनियर सब रजिस्ट्रार केके अरोरा के ठिकानों पर की गई है। भोपाल में इंद्रपुरी स्थित नवोदय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. श्याम अग्रवाल के ठिकानों समेत 4 जगह जबकि ग्वालियर में मुरार स्थित सीपी कॉलोनी पर छापे मारे गए हैं। केके अरोरा, आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़े बताए जा रहे हैं। सौरभ के बहनोई विनय से केके आरोरा के करीबी व्यापारिक संबंध हैं। ईडी की टीम सुबह करीब 5 बजे अरोरा के सभी ठिकानों पर पहुंची थी। कार्रवाई रात 12 बजे तक जारी थी फिलहाल, अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। सुनार को बुलाने का क्या मतलब? ईडी के अफसरों ने शुक्रवार की रात 11 बजे सुनार को पूर्व सीनियर सब रजिस्ट्रार के घर बुलाया है। इसके बाद कयास लगने शुरू हो गए हैं कि केके आरोरा के घर पर काफी मात्रा में सोना-चांदी मिला है या फिर जो भी सोना मिला है उसका बजन कर जब्त करने के लिए सुनार को बुलाया गया है। पर रात तक ईडी का एक्शन जारी था। दस्तावेज रखने मंगााए बॉक्स प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने टीम ने सुनार के साथ ही कुछ बॉक्स भी मंगाए हैं। यह बॉक्स दस्तावेज रखने के लिए मंगाए गए हैं। जिससे एक बात साफ है कि पूर्व सीनियर सब रजिस्ट्रार के घर से काफी मात्रा मंे दस्तावेज जब्त किए गए हैं। यह दस्तावेज प्रॉपर्टी से जुड़े हैं या फिर किसी अन्य मामले के है। यह तो ईडी के अफसरों से रेड की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा। किराएदारों से पूछा-केके अरोरा के पास सौरभ, विनय आते थे क्या ईडी के अफसरों ने पूर्व सीनियर सब रजिस्ट्रार केके अरोरा के घर में रहने वाले किराएदारों से पूछा है कि सौरभ शर्मा और विनय यहां कितना आते-जाते थे। हाल ही में पूर्व सब रजिस्ट्रार ने कोई प्रॉपर्टी खरीदी है क्या। इसके साथ ही यह भी पूछा है कि केके आरोरा कहां गायब है और कब से गायब है। ईडी की टीम ने पूर्व सीनियर सब रजिस्ट्रार केके आरोरा के घर से कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। यहां बता दें कि यह केके आरोरा, सौरभ शर्मा के जीजा विनय का करीबी व बिजनिस पार्टनर है। पूर्व सब रजिस्ट्रार के यहां इसलिए पड़ी रेड पूर्व सीनियर सब रजिस्ट्रार अरोरा, विनय हासवानी के बिजनेस पार्टनर हैं। भोपाल के मेंडोरी स्थित विनय हासवानी के फार्म हाउस से ही 54 किलो गोल्ड और 11 करोड़ कैश से लदी कार मिली थी। वह आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के मौसा, पूर्व डीएसपी मुनीश राजोरिया का दामाद है। मतलब विनय, परिवहन के पूर्व आरक्षक सौरभ का बहनोई है। 25 दिन पहले से गायब है अरोरा पड़ोसियों के मुताबिक, केके अरोरा और उनकी पत्नी 25 दिन पहले ही घर से चले गए थे। वे बेंगलुरु में हैं। उनके घर में दो किरायेदार रहते हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ईडी की टीम ने छापेमारी के वक्त किरायेदारों को घर के अंदर लॉक कर दिया था। उनके बच्चों को भी स्कूल नहीं जाने दिया गया। सौरभ पर चेक पोस्ट पर तैनाती में दलाली के आरोप परिवहन विभाग (आरटीओ) में कॉन्स्टेबल रहे सौरभ शर्मा और उसके करीबियों पर नाकों पर तैनाती कराने के लिए दलाली के आरोप हैं। सौरभ ने महज 12 साल की नौकरी में प्रदेशभर में करोड़ों का अवैध साम्राज्य खड़ा कर लिया। मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले सौरभ को पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। चंद साल की नौकरी में ही उसका रहन-सहन बदल गया था। इसकी शिकायत परिवहन विभाग सहित अन्य जांच एजेंसियों पर की जाने लगीं तो सौरभ ने वीआरएस लेने का फैसला लिया। इसके बाद भोपाल के कई नामचीन बिल्डरों के साथ प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने लगा। सौरभ के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई चल रही थी, इसी बीच 19 और 20 दिसंबर की रात इनकम टैक्स की टीम ने मेंडोरी के जंगल में इनोवा कार से 54 किलो सोने की सिल्लियां और 11 करोड़ रुपए नकद बरामद किए थे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xqkCiao
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...