आज नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी:कलेक्टर ने जारी किए आदेश; कोल्ड डे का असर, एक दिन में 6 डिग्री की गिरावट
खंडवा में सोमवार का दिन सीजन का सबसे सर्द दिन था। तेज ठंडक की वजह से प्रशासन को स्कूलों में एक दिन अवकाश का निर्णय लेना पड़ गया। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में मंगलवार को छुट्टी घोषित कर दी। आज भी मौसम में ठंडक बरकरार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, यह शीतलहर का प्रभाव का है। अगले एक-दो दिन ज्यादा सर्दी रहेगी। दिन और रात के तापमान में और गिरावट होगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता कहना है कि पिछले एक दिन के अंतराल में ही दिन के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो गई। तेज ठंडक के बीच कोहरे के साथ-साथ सर्द हवा का असर भी रहा हैं। किसानों को सिंचाई के दौरान ठंड से सावधानी बरतने की जरूरत हैं। बुजुर्ग और बच्चों को सेहत का ख्याल रखना चाहिए। गर्म कपड़े और नाक-कान का बचाव करके घर से बाहर निकालना चाहिए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0vOw53o
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0vOw53o
via IFTTT
Comments
Post a Comment